फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BSA office tree in storm disturbed him

तूफानी बारिश में उखड़ा बीएसए दफ्तर का पेड़

Mon, 13 Jul 2015 08:54 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 13 Jul 2015 08:54 PM IST
विज्ञापन
BSA office tree in storm disturbed him
बीएसए दफ्तर में आगंतुकों को छाया देने वाला पाकड़ का पेड़ शनिवार रात को हुई तूफानी बारिश में उखड़ गया। इससे वहां पर आने वाले लोगों को गर्मियों में छाया के लिए इधर-उधर भटकना पड़ेगा। इसके साथ ही परिसर में पानी भर गया था, जो बड़ी मुश्किल से निकाला जा सका।
विज्ञापन


रोजा प्राइमरी स्कूल में भरीं 20 बंडल किताबें भीगीं
शाहजहांपुर। भावलखेड़ा ब्लाक के प्राइमरी स्कूल रोजा प्रथम के एक कक्ष में बारिश का पानी घुस जाने की वजह से उसमें रखीं 20 बंडल पुस्तकें भीग गईं। इससे करीब एक हजार पुस्तकें खराब होने की आशंका है। धूप निकलने पर कर्मचारियों ने उन बंडलों को खोलकर सूखने के लिए भी डाला।
विज्ञापन

इसकी जांच करने के लिए बीएसए राकेश कुमार ने खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय सुरेश शुक्ला और भावलखेड़ा के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी मुन्नालाल त्रिवेदी को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने पाया कि सड़क के ऊपर से पानी गुजरने की वजह से कक्ष में पानी घुस गया था। इसलिए इसे मानवीय चूक नहीं कहा जा सकता है। त्रिवेदी के अनुसार दो न्याय पंचायतों की पुस्तकें रखी हुईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइमरी स्कूल खिरिया उदय की दीवार चटकी
शाहजहांपुर। ददरौल ब्लाक के प्राइमरी स्कूल खिरिया उदय के चारो ओर पानी भर गया। इससे कक्ष की दीवारें चटक गईं। सोमवार को विद्यालय खोलने के लिए अध्यापक राजकमल आर्य ने स्कूल की स्थिति से शिक्षा अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed