फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Body of Youth Who Drowned in Ramganga River Recovered After 21 Hours

Shahjahanpur News: 21 घंटे बाद मिला रामगंगा नदी में डूबे युवक का शव

Thu, 04 Jun 2026 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Body of Youth Who Drowned in Ramganga River Recovered After 21 Hours
रामगंगा नदी में डूबे युवक को तलाश करती एसडीआरएफ की टीम। संवाद
परौर। नहाने के दौरान मंगलवार सुबह रामगंगा नदी में डूबे क्षेत्र के मजरा बिचपुरी निवासी फूलचंद कुशवाहा के 35 वर्षीय बेटे राजू उर्फ कन्हई का शव 21 घंटे बाद बुधवार को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे बरामद कर लिया गया। नदी से निकले शव को देख उनके परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, राजू मंगलवार की सुबह रामगंगा नदी में नहाने गए थे। गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए। ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर राजू की तलाश शुरू की, फिर देर शाम पहुंची राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) टीम ने राजू की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

अंधेरा होने पर उसकी तलाश बंद कर दी थी, लेकिन बुधवार सुबह दिन निकलते ही राजू की तलाश शुरू कर दी गई। नदी से शव बरामद होने पर मां चंद्रकली और बहन गीता का रोते-रोते कई बार बेहोश हुईं। गांव के लोगों ने उन्हें संभाला। परिजनों ने बताया कि राजू सोमवार को ही दिल्ली से आया था। कार्यवाहक थाना प्रभारी वीकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed