{"_id":"605f71ab8ebc3ed3a3409710","slug":"board-meeting-shahjahanpur-news-bly4421430124","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलहर नगर पालिका में तीन करोड़ 96 लाख का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलहर नगर पालिका में तीन करोड़ 96 लाख का बजट पास
विज्ञापन
तिलहर। नगर पालिका कार्यालय में शनिवार को बोर्ड की बैठक हुई। चेयरमैन हाजरा बेगम की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2021- 22 के लिए तीन करोड़ 96 लाख का बजट सर्वसम्मति से पास हुआ। हालांकि बैठक में नामित सदस्यों ने विविध और अनुमानित व्यय पर आपत्ति जताई।
बोर्ड बैठक में ईओ सर्वेश कुमार कुशवाहा ने विभिन्न मदों का जिक्र करते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में वर्णित मदों में 30 करोड़ 80 लाख 26 हजार रुपये की आय का अनुमान और 26 करोड़ 84 लाख रुपये व्यय का प्रावधान किया गया है। इस तरह तीन करोड़ 96 लाख 26 हजार रुपये बचत का अनुमान प्रस्तावित है।
सभासद सुनील गुप्ता ने बोर्ड की बैठकें प्रति माह न बुलाने पर आपत्ति जताई और मनमानी का आरोप लगाया। इस पर चेयरमैन हाजरा बेगम ने कहा कि कोरोना को ध्यान में रखकर सावधानी बरतने और जरूरत होने पर बैठक बुलाई जाएगी। नामित सभासद संजय गुप्ता और शरद अग्रवाल ने विविध और अनुमानित खर्चा अधिक होने पर आपत्ति जताई। मगर अन्य सभी सभासदों ने सर्वसम्मति से आय व्यय बजट पर हाथ उठाकर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। बैठक समाप्त होते ही महिला सभासद ने चेयरमैन पति इमरान खान व अन्य सभासदों को गुलाल लगाया। बैठक में जूनियर इंजीनियर मुकेश जयसवाल, लेखाधिकारी कमलदीप, लिपिक इस्लाम अली, सफाई निरीक्षक राजीव कुमार, कर निरीक्षक सुशांत कुमार, नितिन सक्सेना आदि मौजूद रहे।