Shahjahanpur News: कार छोड़कर भाजपा विधायक ने की घोड़े की सवारी, ईंधन बचत का दिया संदेश; देखें वीडियो
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा से भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह का शनिवार को अलग अंदाज देखने को मिला। वह अपनी कार छोड़कर घोड़े पर सवार हुए। जैतीपुर के ग्राम भरतापुर पहुंचे। विधायक के साथ उनके सुरक्षाकर्मी भी घोड़े पर सवार थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान पर घोड़े की सवारी की। वह घोड़े पर सवार होकर जैतीपुर के ग्राम भरतापुर में एक शोकाकुल परिवार से शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे।
विधायक के साथ उनके सुरक्षाकर्मी भी घोड़े पर सवार थे। वीर विक्रम सिंह ने अपनी फेसबुक आईडी पर इस घुड़सवारी का वीडियो साझा किया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने यह घोड़े की सवारी की।
विधायक ने कहा कि वैश्विक स्तर पर पेट्रोल और डीजल के बढ़ते संकट को देखते हुए यह एक छोटा किंतु सकारात्मक प्रयास है। उन्होंने पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभावों का भी जिक्र किया। इस पहल को उन्होंने हरित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। यह यात्रा जैतीपुर के ग्राम भरतापुर तक की गई। वहां उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश
वीर विक्रम सिंह ने अपनी यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पहल ईंधन बचाने और पर्यावरण की रक्षा करने के लिए है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कदम भविष्य के लिए सकारात्मक संदेश देते हैं। विधायक की घुड़सवारी स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।