फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP leader in Jalalabad commits suicide due to depression

शाहजहांपुर: भाजपा नेता ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या, सामने आई अवसादग्रस्त होने की बात

Mon, 14 Jun 2021 03:22 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी , शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी , शाहजहांपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 14 Jun 2021 03:22 PM IST
सार

जलालाबाद में भाजपा नगर कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने रविवार सुबह अपने ही मैरिज लॉन के रसोईघर में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की शुरुआती जांच में अवसाद ग्रस्त होने की बात सामने आई है। 
 

विज्ञापन
BJP leader in Jalalabad commits suicide due to depression
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शाहजहांपुर के जलालाबाद में भाजपा नगर कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने रविवार सुबह अपने ही मैरिज लॉन के रसोईघर में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की शुरुआती छानबीन में आत्महत्या का कारण अवसाद में होना सामने आ रहा है। 
विज्ञापन


जलालाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी विनोद कुमार गुप्ता का फर्रुखाबाद रोड पर बिहारी जी वाटिका नाम से मैरिज लॉन है। मैरिज लॉन का संचालन विनोद गुप्ता और उनके छोटे बेटे सौरभ (32) करते हैं। रविवार सुबह करीब नौ बजे पूजा पाठ करने के बाद सौरभ मैरिज लॉन की चाबी लेकर घर से चला आया। 
विज्ञापन


करीब आधे घंटे बाद पिता विनोद गुप्ता वहां पहुंचे। उन्हें मैरिज लॉन के अंदर सौरभ नहीं दिखा। विनोद के अनुसार पहले उन्होंने इस बात पर गौर नहीं किया लेकिन काफी देर तक सौरभ के न आने पर उन्होंने आवाज लगाते हुए उसे मैरिज लॉन में तलाशना शुरू किया। वह लॉन के पिछले हिस्से में बने रसोईघर की तरफ गए तो वहां जमीन पर सौरभ का शव खून से लथपथ पड़ा था। पास में ही एक तमंचा पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद ने इसकी जानकारी पड़ोसियों के साथ पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और तमंचे को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  

प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि पड़ताल में युवक के काफी समय से अवसाद में होने की बात सामने आ रही है। परिजन भी यही बता रहे हैं। जिस तमंचे से युवक ने कनपटी पर गोली मारी है, उसे कब्जे में लेकर उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। विनोद गुप्ता के दो बेटों में बड़ा मोहित गुप्ता सरकारी स्कूल में टीचर है। 

छोटा सौरभ राजनीति में रुचि रखने के साथ ही अपने पिता के साथ मैरिज लॉन का कार्य देखता था। मौजूदा समय में उसके पास भाजपा की जलालाबाद नगर कमेटी में कोषाध्यक्ष का दायित्व था। करीब पांच साल पहले उसकी शादी सोनम से हुई थी। सौरभ के तीन साल की एक बेटी नृष्टि और एक साल की बेटी सृष्टि है। 


घटना की खबर मिलते ही पूर्व विधायक नीरज कुशवाहा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मंगलम, नगर अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, महामंत्री वैभव त्रिवेदी, उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, सभासद गौरव राघव, युवा विंग के अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव समेत नगर के कई गणमान्य लोग मौके पर पहुंच गए और घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed