{"_id":"590ccb0d4f1c1b626244104a","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-cousin-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, चचेरा भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, चचेरा भाई घायल
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sat, 06 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद रोड पर बृहस्पतिवार देर रात जमुनिया गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में एक युवक ने शुक्रवार सुबह तड़के इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि उसके चचेरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों लोग फुफेरे भाई की शादी से लौट रहे थे।
कांट के मोहल्ला पट्टी पूर्वी निवासी मिथुन कुमार (22) अपने चचेरे भाई सुमित कुमार (18) पुत्र रामकरन के साथ बाइक से कलान निवासी फुफेरे भाई सुधीर की बारात में शामिल होने कलान से लालपुर जा रहे थे। रात लगभग साढ़े बारह बजे दोनों लोग जमुनिया एक्सचेंज के सामने पहुंचे, तभी बाइक को अज्ञात वाहन ने पीछे से अपनी चपेट में ले लिया। इसमें दोनों घायल हो गए। कुछ देर बाद उधर से 100 डॉयल की गाड़ी निकली तो उसने घायलों के पास से मिले मोबाइल के जरिये घरवालों को सूचना दी और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार तड़के मिथुन ने दम तोड़ दिया। जबकि चचेरे भाई सुमित की हालत गंभीर है। मिथुन चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी एक बहन की और बड़े भाई की शादी हो चुकी है। बाकी भाई व एक बहन छोटी है। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। घटना के बाद से मां रेखा का रो-रोकर बुरा हाल है।