फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike rider compounder died due to collision with DCM

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार कंपाउंडर की मौत

Thu, 01 Sep 2022 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bike rider compounder died due to collision with DCM
भावलखेड़ा। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हरदोई बाईपास चौराहे के पास डीसीएम की बाइक सवार निजी नर्सिग होम के कंपाउंडर अभिषेक शुक्ला से टक्कर हो गई। हादसे में मौके पर ही अभिषेक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। डीसीएम चालक भाग गया।
विज्ञापन

मूलरूप से थाना रोजा क्षेत्र के गांव सल्लिया निवासी अभिषेक शुक्ला (30) थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में स्थित एक नर्सिंग होम में कंपाउंडर थे। वह वर्तमान में ताहवरगंज में परिवार समेत रह रहे थे। बुधवार को किसी काम से बाइक से बरेली मोड़ चौराहे पर जा रहे थे। तभी हरदोई बाईपास चौराहे के पास सामने से आ रही डीसीएम से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में मौके पर ही अभिषेक की मौत हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन महेंद्र सिंह मौके पर आ गए। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

वहीं हरदोई के शाहाबाद के दिलेरगंज मोहल्ला निवासी अरुण कुमार बाइक से पत्नी रुचि के साथ 11 माह के बेटे दिव्यांश के इलाज के लिए शाहजहांपुर आ रहे थे। लालबाग चौराहा स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचते ही उलटी दिशा में सामने की ओर से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। अरुण कुमार, उनका बेटा और कनेंग गांव का रहने वाले दीपू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed