फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Being inspired somewhere, teachers are not reaching somewhere on time

कहीं स्कूल चलो के तहत रैली तो कहीं समय से नहीं खुल रहे स्कूल

Fri, 22 Apr 2022 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Being inspired somewhere, teachers are not reaching somewhere on time
खुटार के प्राथमिक विद्यालय सरायं में सुबह आठ बजे स्कूल का ताला खोलती रसोइया और इंतजार में खड़े बच - फोटो : KHUTAR
पुवायां। दिनों विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। 30 अप्रैल तक चलने वाले अभियान में मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को लोगों को प्रेरित कर उनके बच्चों का नाम दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जिले में भी शिक्षा विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि रैली आदि में भाग लेकर सहयोग कर रहे हैं, लेकिन कई स्थानों पर स्कूल समय से नहीं खुल रहे हैं। जब शिक्षक ही सरकार के अभियान में सहयोग नहीं करेंगे तो यह अभियान कैसे सफल होगा?
विज्ञापन

पुवायां में निकाली रैली, मेधावी सम्मानित
पुवायां। सीडीओ श्याम बहादुर सिंह, एसएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, बीएसए सुरेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को गांव कुंवरपुर के प्राथमिक स्कूल में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में सीडीओ, एमएलसी, बीएसए ने सरकारी स्कूलों के मेधावी बच्चे गांव बहलोलपुर के बबलू, कनपारा के आनंद, जेबां के धनंजय सिंह, मोहम्मद अरमान, आवां दुगैया के कर्तव्य, चौसेड़ा के मोनू, बलरामपुर के शोभित, महुआ पाठक के सचिव, बिलंदापुर के प्रेमा पटेल, पकड़िया हकीम की सुहाना, इटौली के दीपांशु, रतनपुर कुंडा के पृवंति, जुझारपुर के यशपाल, रामूपाल, सुनारा बुजुर्ग की आकांक्षा, आदेश और श्रेष्ठ शिक्षण कार्य करने पर शिक्षक शिवशरण, प्रेरणा आर्या, संगीता, गौरव को प्रशस्ति पत्र, मेडल देकर सम्मानित किया। गांव नाहिल और जेबां के स्कूलों का कायाकल्प अभियान के तहत काम करने पर दोनों गांवों के प्रधानों को भी सम्मानित किया गया। बीईओ अमित सिंह, विपिन अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, शिक्षक विनोद सिंह, अजय पांडेय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

खुटार में समय से स्कूल नहीं पहुंच रहे शिक्षक
खुटार। गांव सराय (बालागंज) का प्राथमिक स्कूल समय से नहीं खुलता है। बुधवार सुबह आठ बजे गांव सरायं के प्राथमिक स्कूल के गेट पर कक्षा पांच का छात्र देव, कक्षा दो की आशु, आशनी, देवेश बस्ता लिए खड़े थे। बच्चों से जानकारी की तो बताया कि अभी शिक्षक नहीं आए हैं। इसी बीच रसोइया माला पहुंच गईं और स्कूल का ताला खोलने लगीं। शिक्षक के नहीं आने के सवाल पर बोली कि आज मास्टर साहब की बाइक खराब हो गई है, इसीलिए देर हो गई। अन्य शिक्षक आने वाले हैं। इस दौरान एक बाइक पर तीन सफाईकर्मी पहुंचे और स्कूल परिसर में सफाई की। साढ़े आठ बजे शिक्षक राजकुमार सिंह पहुंचे। शिक्षक प्रमोद कुमार और शिक्षामित्र संध्या देवी के नहीं आने पर उन्होंने बताया कि सिर्फ आज देर हो गई, वैसे समय से आ जाते हैं। खास बात है कि सरकार के आदेशों पर अधिकारी कस्बों के स्कूलों से ही वापस लौट आते हैं। गांवों के स्कूलों में अधिकारी जाकर शिक्षा व्यवस्था का हाल देखेंगे तो हकीकत सामने आ सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी ज्यादा होने के कारण सरकार की ओर से सुबह साढ़े सात बजे से 12.30 बजे तक स्कूल खोलने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में सभी को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। सरायं के प्राथमिक स्कूल के बारे में जांच कराई जाएगी। -सुरेंद्र सिंह रावत, बीएसए शाहजहांपुर

पुवायां में सरकारी स्कूल के बच्चे को सम्मानित करते सीडीओ श्याम बहादुर सिंह और एमएलसी डॉ. सुधीर गु

पुवायां में सरकारी स्कूल के बच्चे को सम्मानित करते सीडीओ श्याम बहादुर सिंह और एमएलसी डॉ. सुधीर गु- फोटो : KHUTAR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed