{"_id":"4cb724cdfa30458599f4e0326e99cef7","slug":"be-aware-of-traffic-rules-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 07 Oct 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लायंस क्लब सेंट्रल के सर्विस वीक के पांचवें दिन आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपस्थितजनों से यातायात चिन्हों के बारे में पूछा गया। सही पहचान बताने वालों को क्लब की ओर से पुरस्कार दिए गए।
संस्था की ओर से कचहरी चौराहा पर रोड साइन बोर्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ट्रैफिक रूल्स अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत वाहन चालकों से यातायात चिन्हों के बारे में पूछा गया। इस प्रतियोगिता में पचास से अधिक वाहन चालकों ने चिन्हों की सही पहचान बताकर इनाम प्राप्त किए। मुख्य अतिथि सीओ सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन सकारात्मक सोच प्रदर्शित करते हैं और ये आमजनमानस को जागरूक करने में सहायक होते हैं। सड़कों पर बढ़ते वाहनों और पैदल यात्रियों के दबाव को देखते हुए जरूरी हो जाता है कि ट्रैफिक नियमों की जानकारी हर किसी को होनी चाहिए। इससे जहां एक ओर दुर्घटनाएं कम होंगी और जान-माल का नुकसान नहीं होगा। वहीं दूसरी ओर, जाम की स्थिति से भी काफी हद तक छुटकारा मिल सकेगा।
इससे पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और अतिथि समेत सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रवीण रस्तोगी के संचालन में हुए कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष रोहित गुप्ता, शिवम अग्रवाल, परमजीत सिंह बग्गा, डॉ. देवेंद्र मलिक, गुरमीत सिंह अरोड़ा, अशोक सिंह, सुशील गुप्ता, डॉ. प्रणव चौधरी, जावेद अनवर, अशोक अग्रवाल मोती, राकेश वोहरा आदि मौजूद रहे।