फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bar sandh chunav

श्रीकृष्ण ने लालाराम को 18 मतों से हराया

Fri, 30 Jan 2015 11:58 PM IST
जलालाबाद (शाहजहांपुर)
जलालाबाद (शाहजहांपुर) Updated Fri, 30 Jan 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
bar sandh chunav
बार संघ अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में श्रीकृष्ण यादव विजयी घोषित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लालाराम शर्मा को 18 वोट से पराजित किया। 125 मतदाताओं वाले इस चुनाव में कुल पड़े 120 मतों में से श्रीकृष्ण यादव को 69 और लालाराम को 51 वोट हासिल हुए।  
विज्ञापन

यहां बताना जरूरी है कि महासचिव पद पर योगेश पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुभाष मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पद पर बेचेलाल तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय के लिए प्रदीप श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पद पर प्रशांत सक्सेना, लाइब्रेरियन पद पर अमित परमार तथा संयुक्त सचिव पद के लिए नवीन गुप्ता को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है। शुक्रवार को मात्र अध्यक्ष पद के लिए वोट पड़े। बार संघ की यह चुनावी प्रक्रिया वरिष्ठ अधिवक्ता परिषद के विनोद चंद्र शर्मा तथा शांति स्वरूप अवस्थी की देखरेख में हुई। शर्मा के अनुसार कार्यकारिणी के 12 सदस्य वरिष्ठ परिषद द्वारा नामित किए जाएंगे। उधर अध्यक्ष पद पर विजयी हुए श्रीकृष्ण यादव का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीकृष्ण यादव ने कहा कि वह बार संघ तथा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा को सदैव संघर्षरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed