फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bank should be open account:mp

खाता खोलने में आनाकानी ना करें बैंक : सांसद

Sun, 22 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Sun, 22 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
bank should be open account:mp
खाता खोलने में आनाकानी ना करें बैंक : सांसद
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आम भारतीय किसान के हित को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है। इसमें प्रीमियम की किश्त न्यूनतम रखी गई है। इस योजना का लाभ लेने को जरूरी है कि किसान भाई बैंक में अपना खाता खुलवाएं। यदि खाता खोलने में बैंक वाले आनाकानी करें या मना कर दें तो बताएं, खाता खुलवाया जाएगा। यह बातें पुवायां तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा में शनिवार को आयोजित सभा में भाजपा सांसद कृष्णा राज ने कहीं।
विज्ञापन

वह शनिवार को तहसील क्षेत्र के दौरे पर थीं। उन्होंने बेहटा, दिउरिया, मदारपुर, पकड़िया हकीम समेत एक दर्जन गांवों का दौरा किया। लोगों की समस्याएं सुनीं एवं उनके निस्तारण संबंधितों से संपर्क साधकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कराई। बेहटा में हुई सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी परेशानी तो लोग इनके कार्यालय या आवास पर संपर्क कर सकते हैं एवं यदि स्वयं यह न मिल पाईं तो भी अलग - अलग विभागों के लिए नामित संगठन के पदाधिकारी तत्काल समस्या का निस्तारण कराएंगे। देश की इतिहास में पहली प्रधानमंत्री की पहल पर उज्जवला योजना के तहत शाहजहांपुर जिले में 1.80 लाख बीपीएल कार्डधारकों को नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन मिलेगा। सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यभान सिंह भदौरिया, पुवायां ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश अवस्थी और संजय शुक्ला ने भी संबोधित किया। इस दौरान डॉ. विजय जौहरी, अनूप वर्मा, अनिल सिंह, अवनीश सिंह, देवेश गुप्ता, सुदर्शन पासी, बाबूराम गुप्ता, पंकेश मिश्रा, मुनेश मिश्रा, रवि, अजय वर्मा, राजवीर, विपिन सक्सेना, आदित्य प्रकाश त्रिवेदी, रामवीर, ओम प्रकाश वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed