{"_id":"65290cd7c36c5766fa09c176","slug":"avadh-assam-express-collide-stray-cattle-in-shahjahanpur-2023-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: अवध-असम एक्सप्रेस से टकराए मवेशी, इंजन का प्रेशर पाइप फटा, राजधानी समेत कई ट्रेनें हुईं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अवध-असम एक्सप्रेस से टकराए मवेशी, इंजन का प्रेशर पाइप फटा, राजधानी समेत कई ट्रेनें हुईं प्रभावित
Fri, 13 Oct 2023 02:55 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 13 Oct 2023 02:55 PM IST
सार
शुक्रवार को अवध असम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से कुछ मिनट देरी से चल रही थी। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन से सुबह 8:55 बजे ट्रेन पास हुई। रोजा जंक्शन से पहले अपलाइन पर मवेशी आ गए और इंजन से टकरा गए।
विज्ञापन
रोजा जंक्शन पर इंजन सही करती रेलवे की टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस का इंजन छुट्टा मवेशियों से टकरा गया, जिसके कारण प्रेशर पाइप फट गया। इसकी वजह से ट्रेन 40 मिनट तक रोजा जंक्शन पर खड़ी रही। इस दौरान राजधानी व मुगलसराय एक्सप्रेस आदि ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
शुक्रवार को अवध असम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से कुछ मिनट देरी से चल रही थी। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन से सुबह 8:55 बजे ट्रेन पास हुई। तभी अचानक अपलाइन पर मवेशी आ गए और इंजन से टकरा गए। इसकी वजह से इंजन के आगे का प्रेशर पाइप फट गया और प्रेशर गिर गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bareilly: इस्राइल-फलस्तीन युद्ध बंद कराने के लिए पीएम मोदी करें पहल, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने की अपील
विज्ञापन
लोको पायलट ने किसी तरह रोजा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन लेकर पहुंचा। स्टेशन मास्टर, पॉवर केबिन और कंट्रोल को सूचना दी गई। कंट्रोल रूम के आदेश पर पीछे से आ रही राजधानी एक्सप्रेस को पंडित राम प्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन पर रोका गया।
इन ट्रेनों को भी रोका गया
मुगलसराय एक्सप्रेस, बरेली बनारस एक्सप्रेस को पंडित राम प्रसाद रेलवे स्टेशन के पीछे वाले स्टेशन पर रोका गया। इसके बाद निर्माण विभाग के कर्मचारी, कैरिज एंड वेगन निरीक्षक के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने अवध असम एक्सप्रेस के इंजन का प्रेशर पाइप बदलवाया।
इसके बाद सुबह 9:55 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। इस बीच पीछे खड़ी राजधानी एक्सप्रेस को चार नंबर प्लेटफार्म से रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि अवध असम एक्सप्रेस से मवेशी टकरा गए थे, जिससे प्रेशर पाइप फट गया था। प्रेशर पाइप बदलकर ट्रेन को रवाना कर दिया गया।