{"_id":"67f3ad19e3871c777f06f723","slug":"adm-took-the-children-to-school-in-his-car-got-them-admitted-in-shahjahanpur-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बच्चों को अपनी गाड़ी से स्कूल ले गए एडीएम... कराया दाखिला, हाथ जोड़कर ग्रामीणों से की ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बच्चों को अपनी गाड़ी से स्कूल ले गए एडीएम... कराया दाखिला, हाथ जोड़कर ग्रामीणों से की ये अपील
Mon, 07 Apr 2025 04:29 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 07 Apr 2025 04:29 PM IST
सार
शाहजहांपुर में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने सोमवार को पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान वह उन बच्चों को अपनी कार में बैठाकर स्कूल पहुंचे, जिनका दाखिला नहीं हुआ था।
विज्ञापन
एडीएम ने ग्रामीणों को किया प्रेरित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में स्कूल का निरीक्षण करने गए एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने ग्रामीणों को बच्चों का दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छह बच्चों को अपने सरकारी वाहन में बैठाया और स्कूल लाकर दाखिला कराया। उन्होंने बच्चों से कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ें और माता-पिता का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
एडीएम एफआर अरविंद कुमार ने ददरौल ब्लॉक के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय, धनौरा को गोद लिया हुआ है। सोमवार को वह निरीक्षण करने स्कूल पहुंचे थे। इसी दौरान वह गांव पहुंचे और भ्रमण कर ऐसे बच्चों के बारे में जानकारी ली, जिनका स्कूल में दाखिला नहीं हुआ था।
विज्ञापन
अभिभावकों को किया प्रेरित
एडीएम ने बच्चों के परिजनों से कहा कि शासन की मंशा है कि सभी बच्चे स्कूल में पढ़ें। शासन द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना सर्व शिक्षा अभियान के स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी बच्चों को ड्रेस, किताबें, बैग, स्टेशनरी आदि के लिए रुपये सीधे उनके खाते में भेजे जाते हैं। इसके अलावा स्कूलों में मिड-डे-मील, स्वास्थ्य परीक्षण, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब समेत तमाम सुविधाएं मिलती हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि पढ़ाई-लिखाई न करने पर बच्चे गलत राह में जा सकते हैं। ऐसे में उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए स्कूल में दाखिला कराना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- दो बहनों को हुआ एक दूसरे से प्यार: पति-पत्नी की तरह रहने की खाईं कसमें, एक ने दिया धोखा; जेवर-मोबाइल लेकर भागी
इसके बाद एडीएम अपने सरकारी वाहन में करन, जितिन सिंह, अनन्या, साक्षी वर्मा, श्रवण वर्मा और सुरजीत को बैठाकर स्कूल ले गए। स्कूल में सभी बच्चों का दाखिला कराया। एडीएम ने स्कूल के प्रधानाचार्य, प्रधान, कोटेदार को बच्चों के माता-पिता को रोजाना स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन