फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ADM suspended the sweeper after finding dirt in the village

Shahjahanpur News: गांव में गंदगी मिलने पर एडीएम ने सफाईकर्मी को किया निलंबित

Sun, 13 Jul 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
ADM suspended the sweeper after finding dirt in the village
शाहजहांपुर। सफाईकर्मी के न आने से गांव में गंदगी फैले होने की सूचना वाट्सएप पर मिलने के बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सीधा गांव पहुंच गए। सूचना सही पाए जाने पर सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारी और एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 7:30 बजे एडीएम के वाट्सएप नंबर पर एक ग्रामीण ने मैसेज किया। सफाई व्यवस्था खराब होने की सूचना पर एडीएम सुबह 8:15 बजे तिलहर ब्लाॅक के गांव राजनपुर पहुंच गए। एडीएम को प्रधान और ग्रामीणों ने बताया कि सफाईकर्मी महेंद्र यादव कभी आता ही नहीं है। गांव में गंदगी के ढेर लगे हैं। एडीएम गांव में घूमे तो सफाई व्यवस्था बदतर मिली।
विज्ञापन

शिकायत की पुष्टि होने पर उन्होंने सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया। उन्होंने गांव में बने आरआरसी का निरीक्षण भी किया। पता चला कि एक साल पहले बनकर तैयार आरआरसी में आज तक कूड़ा एकत्र नहीं किया गया है। ई-रिक्शा का कोई इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। इससे ग्राम पंचायत अधिकारी और एडीओ पंचायत से नाराजगी जताते हुए एडीएम ने स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही एक सप्ताह में सौ घरों का कूड़ा कलेक्शन करने और 50 रुपये प्रति घर से चार्ज लेने का लक्ष्य दिया। संविलियन कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों से पहाड़े सुने। टीचर को नामांकन बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा विद्यालय में तार खराब होने से बिजली नहीं आने की शिकायत पर एक्सईएन से सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed