फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर होटल में घुसी निजी बस, तीन की मौत, नौ घायल

Mon, 19 Jul 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
accident
तिलहर (शाहजहांपुर)। दिल्ली से सवारियां लेकर लखीमपुर खीरी जा रही निजी बस रविवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलहर क्षेत्र में बंथरा के समीप अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में घुस गई। इससे चाय की दुकान के पास खड़े तीन लोगों की बस से कुचलकर मौत हो गई। इस हादसे में बस के हेल्पर सहित नौ लोग घायल हो गए। दो घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दो मृतकों में एक सेहरामऊ दक्षिण और दूसरा हरदोई निवासी हैं। तीसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

रविवार सुबह लगभग सात बजे एक निजी बस दिल्ली से सवारियां लेकर लखीमपुर जा रही। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर तिलहर थाना क्षेत्र में बंथरा के पास पहुंचने पर बस चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की गति काफी तेज थी। इससे बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद चाय की दुकान में जा घुसी। बस घुसने से दुकान पूरी तरह तहस-नहस हो गई। चाय की दुकान के बाहर सड़क किनारे खड़े तीन लोग बस से कुचल गए, जिससे उनकी मौत पर मौत हो गई। मृतकों में हरदोई के मझिला निवासी अतहर (45) और थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के रामसुरेश (40) हैं। तीसरे मृतक की उम्र करीब 45 साल होगी, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

हादसे के समय दुकान मालिक रामाशंकर सक्सेना, उनकी पत्नी और तीन बेटा-बेटी बैठे चाय पी रहे थे। बस की चपेट में आने से रामाशंकर का बेटा अरुण (20), हिमांशु (10) और छह साल की बेटी वैष्णवी घायल हो गए। बस के हेल्पर नदीम व उसके साथी संजू को भी चोटें आईं। दोनों हापुड़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने नदीम और संजू को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। बस में सवार चार यात्रियों को भी चोटें आईं, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे के बाद से बस चालक लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 20 यात्री बैठे थे। हादसे के बाद यात्री बस से उतारकर चले गए। दुर्घटना में पड़ोसी दुकानदार की इंद्रपाल की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed