फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

विद्युत निगम की लापरवाही पड़ रही जान पर भारी, एक और मौत

Mon, 21 Jun 2021 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
accident
बलवीर का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
जैतीपुर। विद्युत निगम की लापरवाही से एक और शख्स को अपनी जान गंवानी पड़ी। जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव भरई में रविवार सुबह खंभे के सपोर्ट के लिए लगे तार में करंट उतरने से कीचड़ पार कर रहे ग्रामीण की मौत हो गई।
विज्ञापन

भरई गांव के रहने वाले अनुज ने बताया कि उसके ताऊ बलवीर (40) पुत्र नन्हें मानसिक मंदित थे। शनिवार रात करीब आठ बजे वह गांव में आई बरात को देखने की बात कहकर निकले थे। रविवार तड़के करीब तीन बजे वह घर लौट रहे थे। वह गांव के बहोरन के घर के पास पहुंचे जहां पर कीचड़ था। उन्होंने पास में ही लगे विद्युत पोल के सपोर्ट में लगे तार को पकड़कर कीचड़ को पार करना चाहा। तार में करंट उतरा हुआ था। जैसे ही बलवीर ने तार पकड़ा, उसे जोर का झटका लगा। तार में ही चिपककर तड़प-तड़पकर उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह हुई जब बहोरन की पत्नी झाड़ू लगाने के लिए घर के बाहर निकलीं।
विज्ञापन

तार से चिपके बलवीर के शव को देखकर उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। बलवीर के परिजन भी आ गए। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक दिन पहले ही जलालाबाद के गौसनगर में झूलते विद्युत तार की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले झुलस चुकी है बच्ची
जिस खंभे के तार से बलवीर की मौत हुई है, उसी तार की चपेट में कुछ दिन पूर्व बहोरन की पुत्री भी आ गई थी। इससे वह बुरी तरह से झुलस गई थी। तब लोगों ने स्थानीय लाइनमैन को इसकी सूचना भी दी थी। इसके बावजूद अब तक तार को नहीं हटाया गया। अंतत: रविवार को उसी तार से चिपककर बलवीर को अपनी जान गंवानी पड़ी।
-
भरई गांव में करंट से किसी की मौत की जानकारी नहीं मिली है। मामले को दिखाकर कार्रवाई की जाएगी।
-विजय कुमार, एसडीओ कटरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed