{"_id":"606b60b68ebc3ecbaa3c4d6d","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly443006497","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से अध्यापक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से अध्यापक की मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मार्निंग वॉक को निकले इंटर कॉलेज के एक शिक्षक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।
यह हादसा सोमवार सुबह थाना सदर बाजार क्षेत्र की इंद्रानगर कालोनी के मोक्षधाम रेलवे क्रासिंग के पास हुआ। मोहल्ला अंटा निवासी वीरेंद्र कुमार (54) एबी रिच इंटर कॉलेज में टीचर थे। सोमवार सुबह वह टहलने के लिए रामलीला मैदान की ओर गए थे। तभी मोक्षधाम रेलवे क्रॉसिंग के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गए। इसमें गंभीर चोटें आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त होने के बाद परिजन को सूचना दी। कैंट चौकी प्रभारी विपिन शुक्ला ने बताया कि वीरेंद्र टहलने के लिए घर से निकले थे। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई है।