फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

अलग-अलग सड़क हादसों में पांच की मौत

Sun, 28 Mar 2021 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
accident
शाहजहांपुर। अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत बाइक सवार पांच लोगों की मौत हो गई। सभी हादसे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चारों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत
शाहजहांपुर। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे थाना मिर्जापुर क्षेत्र ग्राम भरतपुर निवासी पप्पू (30) पुत्र सियाराम, ग्राम किलापुर खुर्द निवासी मौसी रामदेवी (50) को बाइक से दवा दिलाने के लिए जलालाबाद आया था। लौटते समय धियरपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार पप्पू और रामदेवी की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पप्पू की पत्नी किरन और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

चीनी मिल कर्मचारी की हादसे में मौत
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के ग्राम शहबाजपुर निवासी वीरपाल का बेटा राघवेंद्र (25) रोजा चीनी मिल में क्लर्क था। शुक्रवार रात करीब 12 बजे राघवेंद्र बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच खन्नौत नदी के पुल पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे राघवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने परिजन को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से युवक की मौत
शाहजहांपुर। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे थाना कांट क्षेत्र के ग्राम अभाइन निवासी गंगासागर का बेटा शिवम (19) रोजा थाना क्षेत्र के ग्राम हथौड़ा निवासी मामा के घर से लौट रहा था। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के हरदोई चौराहे के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन को सूचना दी।

डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत
शाहजहांपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव नारायणपुर पाठक निवासी श्यामबाबू (30) और इसी गांव का राधेश्याम शाहजहांपुर रोड पर स्थित एक भट्ठे पर मजदूरी करते थे। शुक्रवार शाम को दोनों बाइक से गांव जाने के लिए निकले। बाइक राधेश्याम चला रहा था। शाम करीब साढ़े छह बजे जब बरेली हाईवे पर खाईखेड़ा चौराहे के पास बाइक को बरेली की तरफ से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। श्यामबाबू की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे में राधेश्याम बाल-बाल बच गया। श्यामबाबू के परिवार में पत्नी विनीता और छह बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed