{"_id":"605f73488ebc3e59215874f1","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly442144260","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में चार लोगों की मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। साउथ सिटी के पास हुए हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त घायल हो गया।
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र क्षेत्र के मोहल्ला रौसर कोठी निवासी पवन (25) अपने दोस्त के साथ जलालाबाद गया था। शनिवार रात करीब आठ बजे वापसी में थाना चौक कोतवाली क्षेत्र के साउथ सिटी के पास जलालाबाद की ओर जा रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार पवन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पवन का दोस्त घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवा दिया है। वहीं पवन के दोस्त की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। अजीजगंज चौकी इंचार्ज ललित कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पवन के परिजन को सूचना दे दी गई है। घायल दोस्त के परिवार से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। संवाद
ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरकर युवक की मौत
शाहजहांपुर। शनिवार रात करीब सात बजे मिर्जापुर के गांव इस्माइलपुर निवासी सत्यप्रकाश यादव का 22 वर्षीय पुत्र संतोष गांव के पास कम्मरपुर के निकट ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर घायल हो गया था। युवक की सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
थ्री व्हीलर पलटा, चालक की मौत
शाहजहांपुर। बदायूं-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर मिर्जापुर के गांव गौंटिया के निकट शनिवार शाम करीब चार बजे आधा दर्जन सवारी भरकर फर्रुखाबाद जा रहा थ्री-व्हीलर अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खाई में जाकर पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य सवारियों को भी चोट आई हैं।
मिर्जापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मानबहादुर सिंह ने बताया कि मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव धीरपुर निवासी मनोहरलाल पाल का 18 वर्षीय पुत्र आजाद पाल थ्री-व्हीलर चलाता था। वह शनिवार शाम करीब चार बजे मिर्जापुर से छह-सात सवारियां भरकर फर्रुखाबाद जा रहा था। गौंटिया गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक आजाद पाल की मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम गाजीपुर चिकटिया निवासी 56 वर्षीय दयाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को जरीयनपुर सीएचसी भिजवाया। दयाराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
तिलहर। शनिवार शाम दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बाजार से साइकिल से अपने घर दलेलापुर जा रहे 55 वर्षीय वैद्यनाथ को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान सड़क पर जा रहे लोगों ने उसे एक वाहन से तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान वैद्यनाथ की मौत हो गई। संवाद