फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

आग का गोला बनी कार, बाल-बाल बचा पूरा परिवार

Sun, 21 Mar 2021 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
accident
पुवायां में धूं धूं कर जलती कार। - फोटो : POWAYAN
पुवायां (शाहजहांपुर)। चलती कार में अचानक आग लगने से उसमें सवार पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने पर पहुंचे ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मगर तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन

पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा की स्वामी नगर कालोनी निवासी महेंद्र कुमार पांडे पत्नी ऊषा देवी की दवा लेने कार में शाहजहांपुर जा रहे थे। कार उनका बेटा रजनीश चला रहा था। अन्य दो बेटे अमन पांडेय व कृष्णा पांडे और पुत्री पलक पांडेय भी साथ में थे। पुवायां में शाहजहांपुर रोड पर जिला सहकारी बैंक के पास पहुंचने पर कार में अचानक कुछ तकनीकी खामी लगने लगी। इस पर रजनीश ने कार रोक दी और आसपास के लोगों से मैकेनिक के बारे में पूछा। वहां लोगों के बताने पर रजनीश ने मैकेनिक की दुकान पर ले जाने के लिए कार पीछे मोड़ी। तभी कार में आग लग गई, लेकिन इसकी जानकारी कार में बैठे लोगों को नहीं हो सकी।
विज्ञापन

तभी पीछे से आए एक बाइक सवार ने कार रुकवा ली और उसमें सवार लोगों को आग लगने के बारे में बताया। आग लगने की सुनकर किसी तरह सभी लोग कार से निकले, जिससे उनकी जान बचाई। कुछ ही पलों में कार से आग की लपटें निकलने लगीं। आग का विकराल रूप देख को आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सका। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर जा पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। मगर तब तक कार जल चुकी थी। महेंद्र पांडे के अनुसार कार में रखे तीन मोबाइल, पर्स समेत पांच हजार रुपये और कुछ सामान जल गया है। कार में आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed