फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Murder of man in Shahjahanpur FIR lodged against six people

शाहजहांपुर में युवक की हत्या: राइफल चोरी की 17 साल पुरानी रंजिश में मारी गोली, छह लोगों पर रिपोर्ट

Mon, 17 Mar 2025 12:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 17 Mar 2025 12:33 PM IST
सार

मृतक के भाई के मुताबिक असलहों से लैस हमलावर राजकुमार को पकड़कर ले गए और जमकर पीटा। वह और परिवार के सदस्य हाथ जोड़कर आरोपियों से मिन्नतें करते रहे, लेकिन आंखों के सामने गोली मार दी गई। 

विज्ञापन
Murder of man in Shahjahanpur FIR lodged against six people
मृतक राजकुमार के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में 17 साल पहले हुई राइफल चोरी की रंजिश में ससुराल से पैतृक गांव आए राजकुमार (35) की लाठी-डंडों से पीटने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई धनपाल ने गांव के शिवराज समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

 
कांट के गांव कादर दादपुर उर्फ लिन्थरा, मौजा यादव गौटियान निवासी राजकुमार कॉस्मेटिक की दुकान चलाते थे। वर्ष 2008 में गांव के शिवराज के घर से राइफल चोरी हो गई थी। चोरी के शक में राजकुमार और उसके बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें दोनों जेल भी गए थे। जमानत पर छूटने के बाद राजकुमार अपनी ससुराल सीतापुर जिले के पिसावां में रहने लगे थे।
विज्ञापन

 
भाई धनपाल ने बताया कि रामकुमार होली पर घर आए थे। शनिवार रात वह अपने साले कल्लू के साथ घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे। आरोप है कि करीब साढ़े 11 बजे शिवराज, जगतपाल अपने परिजनों के साथ असलहे लेकर आए और राजकुमार को पीटने लगे। शोर मचाने पर बचाने आए धनपाल को भी पीटा और फायरिंग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: सांप को पकड़कर गले में डाला, फोटो भी खिंचवाए... डसने से युवक की मौत; वीडियो देख रह जाएंगे दंग

राजकुमार को गांव के बाहर पुलिया पर ले गए। वहां पीटने के बाद पैरों में गोली मार दी। इलाज के लिए बरेली ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। 

होली पर घर आया था राजकुमार 
वर्ष 2008 में आरोपी पक्ष के घर से रायफल व सामान चोरी हो गया था। पुलिस ने कुछ सामान बरामद किया था, लेकिन आरोपी पक्ष की रायफल नहीं मिली थी। इसके बाद दोनों पक्षों में कोई विवाद नहीं हुआ। गांव में रंजिश के चलते राजकुमार ने गांव आना तक छोड़ दिया और अपनी ससुराल में जाकर रहने लगा। वह काफी कम यहां आता था।
 
राजकुमार पक्ष को लग रहा था कि अब सब सामान्य हो गया है, लेकिन दूसरे पक्ष ने बदले की ठान रखी थी। होली पर राजकुमार घर आया तो हमलावर उसे जबरन पकड़ ले गए और मार डाला। भाई धनपाल की तहरीर पर पुलिस ने गांव के शिवराज, उसके भाई जगपाल, जगपाल के बेटे पवन, हंसू, ब्रजेश व गांव के छविराम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। महेश ने बताया कि वह और परिवार के सदस्य हाथ जोड़कर आरोपियों से मिन्नतें करते रहे, लेकिन आंखों के सामने गोली मार दी गई। 

पीटते हुए गांव में घुमाने का आरोप 
पोस्टमॉर्टम हाउस पर भाई धनपाल ने आरोप लगाया कि राजकुमार को पीटकर गांव में घुमाया। उसे लाठी-डंडों से पीटा गया। तालाब के पास ले जाकर पैरों में गोली मारी गई। 

भाई के निधन के बाद थी पहली होली
राजकुमार के भाई नन्हें का निधन हो गया था। इस बार नन्हें की होली थी, इसलिए राजकुमार होली पर घर आया हुआ था। उनकी पत्नी दिव्यांग हैं। बड़ी बेटी शिवानी और छोटा बेटा रमन है। उनकी मौत से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed