{"_id":"67d7aa9e56ed1ba8c20656e4","slug":"man-caught-the-snake-and-put-his-neck-got-clicked-photos-he-died-due-to-the-bite-in-shahjahanpur-2025-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सांप को पकड़कर गले में डाला, फोटो भी खिंचवाए... डसने से युवक की मौत; वीडियो देख रह जाएंगे दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सांप को पकड़कर गले में डाला, फोटो भी खिंचवाए... डसने से युवक की मौत; वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Mon, 17 Mar 2025 10:40 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 17 Mar 2025 10:40 AM IST
सार
Shahjahanpur News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बंडा में एक युवक ने सांप पकड़कर अपने गले में डाल लिया। इस दौरान सांप ने उसे डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांप से खेलना युवक की जान पड़ा भारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के बंडा में कच्चे घर में निकले सांप को पकड़कर गले में डालने के बाद उससे खिलवाड़ करना मोहल्ला ताजपुर निवासी 25 वर्षीय मुकेश के लिए जानलेवा साबित हुआ। सांप ने उसे डस लिया। सर्पदंश से अचेत होने पर परिजन इलाज कराने के बजाय उसकी झाड़-फूंक कराने लगे। इस दौरान उसने दम तोड़ दिया। गले में सांप डालकर घूमते युवक का वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
रामसागर के मकान में रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे सांप निकल आया, जिसे उनके पुत्र मुकेश ने पकड़ लिया। इस के बाद वह सांप को अपने गले में डालकर गांव के बच्चों और किशोरों को दिखाने लगा। आसपास में घूमकर फोटो भी खिंचवाए। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया।
विज्ञापन
झाड़-फूंक कराते रहे परिजन
कुछ मिनट बाद ही मुकेश की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे सीएचसी लेकर जाने के बजाय देसी उपचार और झाड़-फूंक करने वाले के झाले पर लेकर गए, जहां सर्पदंश वाले स्थान पर जड़ी-बूटी का लेप लगाकर उन्हें लौटा दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 'होली शरीयत के खिलाफ': मोहम्मद शमी की बेटी ने खेला रंग, भड़के मौलाना, बोले- 'शरीयत का मजाक न बनाएं, यह गुनाह'
घर में कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। शाम छह बजे तक मुकेश के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया था।
गले में नाग डालकर बैठा युवक
- फोटो : अमर उजाला
सर्पदंश पर ये करें
- जिस अंग पर सांप डसे उसे चलाएं या फिराएं नहीं, स्थिर कर दें।
- वहां पर चीरा नहीं लगाएं। घबराएं नहीं। इससे दिल का दौरा पड़ने की संभावना रहती है।