{"_id":"6730b1c13538cff77509ce13","slug":"a-young-man-died-due-to-electric-current-flowing-in-the-water-filled-in-the-field-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-130933-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खेत में भरे पानी में उतरे करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खेत में भरे पानी में उतरे करंट से युवक की मौत
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। खेत में पानी लगाते समय पलिया दरोबस्त निवासी मुकेश (40) की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन के अनुसार, खेत में भरे पानी में करंट उतर आया था। उसकी मौत से परिवार में मातम है।
शनिवार शाम साढ़े पांच बजे प्रसादी का पुत्र मुकेश खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान खेत की मेड़ पर लगे बिजली की हाईटेंशन लाइन के खंभे से खेत में भरे पानी में करंट उतर आया। करंट लगने से मुकेश की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर परिजन बिजली को बंद कराकर उसे तुरंत ही सीएचसी पर लेकर गए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. फैजान खान ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया।
मुकेश की मौत से मां शांति देवी, पत्नी कुसमा देवी, पुत्र बब्लू, सचिन, अंकित, पुत्री वर्षा, भाई शंकर, राकेश, सुरेश कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने विद्युत निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की उदासीनता व लापरवाही के चलते मुकेश की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इंस्पेक्टर ओम शंकर शुक्ला ने बताया कि मामले में तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।