Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   डभौरा के तेल गोदाम पर छापा, नमूने लिए

डभौरा के तेल गोदाम पर छापा, नमूने लिए

Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रिफाइंड, पामोलीन और सरसों तेल का भंडारण मिला
विज्ञापन

- तिलहर रेलवे क्रॉसिंग के पास अफसरों ने नष्ट कराईं दूषित जलेबियां
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। त्योहारी सीजन में खानपान की वस्तुओं में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शुरू किए गए सैंपलिंग अभियान के तहत अधिकारियों की टीम ने बृहस्पतिवार को तिलहर तहसील क्षेत्र को निशाने पर लिया। वहां के एसडीएम बीडी वर्मा के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीपी सिंह और उनके अधीनस्थों ने डभौरा के तेल गोदाम पर छापा मारकर वहां से तेल के दो नमूने सील किए। बाद में तिलहर रेलवे क्रॉसिंग के पास दूषित जलेबियां नष्ट कराईं और आसपास की दुकानों से खोया (मावा) के दो सैंपल लिए।
अधिकारियों को पता चला कि डलवा गांव के रहने वाले मखदूम ने डभौरा में खाद्य तेलों का गोदाम बना रखा है। एसडीएम के निर्देश पर सीएफएसओ ने अपनी टीम के साथ वहां छापा मारा। जांच में वहां कई ड्रमों में रिफाइंड, पामोलीन और सरसों तेल का भंडारण पाया गया। अफसरों ने दोनों तेल के नमूने जांच को सील किए। वहां से टीम तिलहर रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंची।
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग के पास मिठाई की कुछ दुकानों पर ट्रे में खुली रखी जलेबियों पर मक्खियां और गंदगी देख अधिकारियों ने विक्रेताओं को हड़काया तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अफसरों ने करीब 20 किलो जलेबी अपने सामने नष्ट करा दी और विक्रेताओं को भविष्य में मिठाइयां खुली रखे पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस बीच, वहीं के मिठाई विक्रेता बबलू राठौर और मुकेश राठौर की दुकानों से खोया के भी दो नमूने लिए। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश सागर और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed