फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रेल बजट के तोहफों पर झूम उठे लोग

रेल बजट के तोहफों पर झूम उठे लोग

Wed, 09 Jul 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Wed, 09 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
मोदी सरकार की घोषणाओं का किया स्वागत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। मोदी सरकार केपहले रेल बजट में जिले केलिए घोषित तोहफों पर यहां केलोग खुशी से झूम उठे हैं। उन्होंने लखनऊ-हरदोई मेमू ट्रेन को शाहजहांपुर से चलाने और पीलीभीत ब्रांच लाइन के ब्रॉड गेज आमान परिवर्तन की घोषणाओं का स्वागत करते हुए कहा कि इससे ट्रेन से सफर आसान होगा और क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज हो सकेगी। पेश है जन सामान्य का नजरिया उन्हीं की जुबानी।



अच्छे दिन आने के
मिलने लगे सुबूत
‘मैने अपनी जिंदगी में बचपन से अभी तक ऐसी सरकार नहीं देखी जो इतनी जल्दी अपने वायदे निभाने लगी हो। मोदी सरकार ने रेल बजट में कई तोहफे देकर ‘अच्छे दिन’ आने का सुबूत देना शुरू कर दिया है।’
विज्ञापन

- वकार खां, व्यवसायी, मालखाना मोड़



अजमेर तक चलाएं
एक स्पेशल ट्रेन
‘इस बार का रेल बजट वाकई देश को आगे ले जाने वाला लग रहा है। मोदी सरकार ने जिले के लोगों के लिए अच्छे कदम उठाए। उत्तर रेलवे में अजमेर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की जरूरत है क्योंकि वहां जाने केलिए ट्रेन बरेली में मिलती है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- मो. शरीफ, व्यवसायी, मालखाना मोड़



पीलीभीत जाने पर
होगी समय की बचत
‘मोदी सरकार हम सभी की कसौटी पर खरी उतर रही है। रेल बजट में जिले के लिए किए गए प्रावधान इसके प्रमाण हैं। मेमू ट्रेन से लखनऊ का सफर आसान होगा और पीलीभीत जाने पर समय की बचत हो सकेगी।’

- अनिल कुमार, लिपिक, आर्य महिला डिग्री कॉलेज



जनता के अच्छे दिनों
की हुई शुरुआत
‘मोदी सरकार के रेल बजट की घोषणाओं ने जनता के अच्दे दिनों की शुरुआत का संकेत दे दिया है। जिले को सूबे की राजधानी से जोड़ना अच्छी बात है। पीलीभीत जाने पर सुबह से शाम हो जाती थी, लेकिन अब समय बचेगा।’
- आशुतोष शुक्ला, व्यवसायी, लोहारों का चौराहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed