{"_id":"123-97485","slug":"Shahjahanpur-97485-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए जलाई गई महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए जलाई गई महिला की मौत
Shahjahanpur
Updated Wed, 09 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता ने दर्ज कराया ससुरालियों पर मुकदमा
- 13 जून को ससुराल वालाें ने मिट्टी तेल डालकर जला दिया था
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में 13 जून को ससुराल वालों ने दहेज की खातिर विवाहिता को मिट्टी का तेल छिड़कर जला दिया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार की रात महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता की तरफ से ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया हैं।
थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव बबौरी में रहने वाले बनारसी लाल ने दो साल पहले अपनी बेटी शिल्पी देवी की शादी आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती रेती में रहने वाले रवींद्र शुक्ला के बेटे सुनील शुक्ला से की थी। बनारसी दास ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज में कार की मांग को लेकर शिल्पी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि 13 जून को ससुराल वालों ने शिल्पी के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। ससुराल वालों ने खाना बनाते समय झुलसने की बात कहकर शिल्पी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार की रात इलाज के दौरान शिल्पी ने दम तोड़ दिया। शिल्पी की मौत के बाद ससुराल वाले अस्पताल से भाग गए। बनारसी लाल की तहरीर पर पति सुनील शुक्ला, ससुर रवींद्र शुक्ला और सास गुड्डी देवी के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों को सौंप दिया है। मृतका के सात महीने का दुधमुहां बेटा भी है।
हथियारों से लैस होकर
पहुंचे मायके वाले
मंगलवार की सुबह शिल्पी की मौत की सूचना मिलने पर गुस्साए मायके वाले एक गाड़ी में हथियारों से लैस होकर जिला अस्पताल पहुंच गए। इसकी भनक लगने पर शिल्पी के ससुराल वाले अस्पताल से भाग गए। आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद मायके वालों का गुस्सा शांत हुआ। हथियारों से लैस लोगों का गुस्सा देखकर अस्पताल परिसर में दहशत फैल गई।