{"_id":"123-94784","slug":"Shahjahanpur-94784-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जिले का बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जिले का बिजली संकट
Shahjahanpur
Updated Thu, 29 May 2014 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले को चौबीस घंटे बिजली दिलाने के लिए संघर्ष करने वाले नगर विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देते हुए जिले की बिजली व्यवस्था में सुधार कराने का आग्रह किया है। साथ उन्होंने कुछ ट्रेनों का स्टापेज बढ़ाने, ओसीएफ में कर्मचारियों की भर्ती कराने समेत कई अन्य मांगों से संबंधित पत्र प्रधानमंत्री को भेजे हैं।
विधायक ने भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जूझ रही जनता का दर्द प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचाया है। श्री खन्ना ने मोदी को भेजे पत्र में कहा है कि शाहजहांपुर में रिलायंस कंपनी का थर्मल पॉवर प्लांट 1200 मेगावाट बिजली उत्पादन करता है, इसके बावजूद जनता बिजली के लिए तरस रही है। पूर्व में जहां थर्मल पॉवर प्लांट स्थापित थे, उनके संबंध में भारत सरकार ने 27 अप्रैल 2010 को एक शासनादेश जारी कर व्यवस्था थी कि थर्मल पॉवर स्थल से पांच किलोमीटर की परिधि में छह से आठ घंटे की अतिरिक्त विद्युत सप्लाई दी जाएगी, लेकिन निजी क्षेत्रों के थर्मल पॉवर यूनिट में यह व्यवस्था लागू नहीं हुई।
इसके अलावा विधायक खन्ना ने सिख-पंजाबी परिवारों की समस्या का हवाला देते हुए जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर अमृतसर एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस, वाराणसी जम्मूतवी एक्सप्रेेस, टाटानगर अमृतसर एक्सप्रेस और मुजफ्फरनगर अंबाला एक्सप्रेस का स्टापेज शाहजहांपुर कराने, आर्डनेंस वस्त्र फैक्ट्री में रिक्त पदों के भरने के लिए अभियान चलाने और ठेकेदारी प्रथा समाप्त कराने, निर्माणी क्षेत्र में सीवर, ड्रेनेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराने, चावल निर्यातकों को चावल निर्यात नीति का सरलीकरण करने, कुकिंग गैस की सप्लाई फ्री करने, डीजल के दामों में कमी करने और मिट्टी के तेल पर सब्सिडी समाप्त कराने का भी आग्रह किया है।
विज्ञापन
यहां बता दें कि लोकसभा चुनाव के पूर्व नरेंद्र मोदी की होने वाली सभा से ठीक पहले विधायक खन्ना ने जनता के समक्ष वादा किया था कि वह सरकार बनते ही बिजली के लिए फिर संघर्ष करेंगे और अन्य जनसमस्याएं भी उठाएंगे।