{"_id":"123-94781","slug":"Shahjahanpur-94781-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप की चपेट में आने से बालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप की चपेट में आने से बालक की मौत
Shahjahanpur
Updated Thu, 29 May 2014 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना कांट क्षेत्र में शाहजहांपुर रोड पर गांव रसूलापुर में सोमवार को टेंपो से उतर रहा बालक जीप की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल की इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह मौत हो गई।
गांव रसूलापुर निवासी कन्हई लाल अपने आठ वर्षीय बेटे भूरे के साथ अपनी ससुराल शाहबाद क्षेत्र के गांव मनिकापुर गए थे। सोमवार की शाम वह ससुराल से वापस आ रहे थे। गांव के पास टेंपो रुकवाकर जैसे ही वह टेंपो से उतरे उसी दौरान जलालाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार जीप की चपेट में आकर भूरे घायल हो गया। जीप सवार मौके से जीप लेकर फरार हो गया। घायल भूरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह पांच बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतक अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। मां महेश्वरी का रो-रोकर बुरा हाल है।