फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पुवायां का दलित परिवार भूख हड़ताल पर बैठा

पुवायां का दलित परिवार भूख हड़ताल पर बैठा

Tue, 14 Aug 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Tue, 14 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर बैठे परिजनों ने की किशोरी की बरामदगी की मांग
विज्ञापन

- 23 जुलाई को हुआ था किशोरी का अपहरण
- परिजनों का पुलिस पर साठगांठ का आरोप
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। पुवायां क्षेत्र के ग्राम इटौली से 20 दिन पूर्व अगवा दलित किशोरी की बरामदगी नहीं होने के विरोध में पूरे परिवार ने आज से कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल शुरू कर दी।

डीएम को दिए ज्ञापन में गांव निवासी मोरपाल ने कहा है कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री का गांव के ही कुछ लोगों ने 23 जुलाई को अपहरण कर लिया था। इसकी रिपोर्ट पुवायां कोतवाली में दर्ज कराई थी, लेकिन लेकिन अभी तक पुलिस उसकी पुत्री को बरामद नहीं कर सकी है। मोरपाल ने पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगाया है। ज्ञापन में कहा गया है कि पुलिस की लापरवाही से न तो लड़की बरामद हो रही है और न ही मुल्जिम ही पकड़े जा रहे हैं। आरोपी लोग परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ज्ञापन में अपह्त पुत्री को बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में मोरपाल की पत्नी मुन्नीदेवी, पुत्री नीलू (12), नयनसी (5), मैकिना देवी, केशवदेव, रामसरन, मनोज कुमार, सोनपाल सिंह आदि परिजन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed