{"_id":"1-40907","slug":"Shahjahanpur-40907-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कोटेदारों को मिलेगी होम डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कोटेदारों को मिलेगी होम डिलीवरी
Shahjahanpur
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शासन ने उचित दर के दुकानदारों को खाद्यान्न उठान में दी राहत
- प्रदेश भर में 17 मई से लागू होगी नई व्यवस्था
- आपूर्ति विभाग ने शुरू की अपनी तैयारियां
- नगर क्षेत्र में हैं उचित दर की 146 दुकानें
ऋषि श्रीवास्तव
शाहजहांपुर। शासन ने उचित दर के दुकानदारों को खाद्यान्न उठान में राहत दी है। अभी तक दुकानदारों को एसएफसी के गोदामों से ही खाद्यान्न का उठान करना पड़ता था, लेकिन अब शासन ने खाद्यान्न की होम डिलीवरी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। राशनिंग प्रणाली में बदलाव की यह व्यवस्था 17 मई से प्रदेश भर में लागू हो जाएगी।
अभी तक शासन से आवंटित खाद्यान्न कोटे को उचित दर के दुकानदार गोदामों से उठान करते थे। इसके लिए उन्हें खासी मशक्कत करनी पड़ती थी। गोदामों से माल उठान करने से लेकर दुकान तक माल लाने के लिए तमाम समस्याओं से जूझना पड़ता था, लेकिन अब शासन ने इस व्यवस्था में बदलाव करते हुए होम डिलीवरी की व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है।
जिला पूर्ति अधिकारी एससी मिश्र ने बताया कि राशनिंग व्यवस्था में शासन के बदलाव के फैसले के बाद राशन दुकानदारों को इससे काफी राहत मिलेगी। अब प्रशासन आवंटित खाद्यान्न और मिट्टी तेल आदि की होम डिलीवरी खुद कराएगा। यानी उचितदर दुकानों पर आवंटित खाद्यान्न और मिट्टी तेल आदि पहुंचाने की व्यवस्था करेगा। हां, इसका भाड़ा कैसे वसूला जाएगा, इस बात का पता शासनादेश आने पर ही चलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि खाद्यान्न उठान की यह नई व्यवस्था 17 मई से नगर क्षेत्र में लागू होगी। योजना की सफलता के बाद इसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी लागू किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस नई व्यवस्था को लागू करने के लिए रूट चार्ट आदि तैयार किया जा रहा है। जिले में उचित दर की कुल 1226 दुकानें हैं, जिनमें नगर क्षेत्र में उचित दर की 146 दुकानें हैं।