{"_id":"123-106648","slug":"Shahjahanpur-106648-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरआल ब्लॉक चैंपियन बना अकर्रा रसूलपुर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरआल ब्लॉक चैंपियन बना अकर्रा रसूलपुर
Shahjahanpur
Updated Fri, 21 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
- स्काउट टीम में जमौर और गाइड टीम में अकर्रा रसूलपुर को मिला प्रथम पुरस्कार
- ददरौल ब्लाक में स्काउट गाइड प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं का सराहनीय प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। ददरौल ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय अकर्रा रसूलपुर में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता हुई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकर्रा रसूलपुर स्काउट गाइड ओवरऑल चैंपियन बना, जबकि स्काउट टीमों में पहले स्थान पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमौर, दूसरे पर अकर्रा रसूलपुर, तीसरे पर जूनियर स्कूल मौजमपुर रहा। वहीं, गाइड टीमों में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकर्रा रसूलपुर, दूसरे स्थान पर जूनियर स्कूल जमौर और तीसरे स्थान पर जूनियर स्कूल शहबाजनगर रहा। विजयी टीमों के खिलाड़ियों को खंड शिक्षा अधिकारी भगवान राव ने पुरस्कृत किया।
जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन, जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर की देखरेख में बिना बर्तन के भोजन बनाना, गांठें बांधना, मीनार प्रतियोगिता, साहसिक कार्य, प्राथमिक चिकित्सा, तंबू एवं पुल निर्माण प्रतियोगिता, समूहगान एवं कैंप फायर आदि प्रतियोगिताएं हुईं। साथ ही बैंड टीम एवं मार्चपास्ट कराने में रोहित सक्सेना का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक गाइड कैप्टन रूफिया खान और ब्लाक स्काउट मास्टर अनंत वाजपेयी ने किया। इस दौरान प्रेमपाल गंगवार, रविंद्र प्रजापति, आसिफ खां, मुनीश मिश्रा, रमाकांत अवस्थी अदि मौजूद रहे।