फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गंगा और रामगंगा में फिर से आने लगा उफान

गंगा और रामगंगा में फिर से आने लगा उफान

Wed, 26 Jul 2017 05:50 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
गंगा और रामगंगा में फिर से आने लगा उफान
शाहजहांपुर। बरसात होने के साथ ही बांधों-बैराजों से अतिरिक्त पानी की निकासी जारी रहने से जिले की जलालाबाद और कलान तहसील में गंगा और रामगंगा में फिर से उफान आने लगा है। पिछले 24 घंटे के दौरान गंगा बदायूं के कछला घाट पर 15 सेमी और जिले के भैंसार बांध पर दस सेमी बढ़ गई है। उधर, बरेली के चौबारी घाट पर 55 सेमी चढ़ी रामगंगा जिले में भी फैलाव लेने लगी है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार स्थानीय स्तर पर बारिश थमी होने से गर्रा और खन्नौत के जल स्तर में क्रमश: 30 सेमी और पांच सेमी की कमी आई है।
विज्ञापन

गत शुक्रवार से मंगलवार तक जिले में 35 मिमी से अधिक बारिश रिकार्ड होने के साथ शहर के समीप बहने वाली गर्रा और खन्नौत नदियों में पानी बढ़ने लगा था। उधर, उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी के बांधों-बैराजों से रिलीज पानी की मात्रा घटने के बावजूद गंगा व रामगंगा नदियों का जल स्तर कम होने लगा। मंगलवार से जिले में बारिश का दौर धीमा पड़ने से नदियों में पानी घटने की संभावना बनी, लेकिन गंगा-रामगंगा में पानी कम होने के बजाय 48 घंटे से लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के तार बाबू गिरिजा किशोर मिश्रा के अनुसार जब तक बैराजों से अतिरिक्त पानी रिलीज होगा, गंगा-रामगंगा में पानी कम होने के आसार नहीं हैं। उन्होंने बताया कि नरौरा बैराज से गंगा में बुधवार सुबह से 57524 क्यूसेक पानी रिलीज हो रहा है। इस कारण गंगा कछला घाट 163.15 मीटर और भैंसार बांध के पास 142.20 मीटर पर बह रही है। रामनगर, खो, हरेली, किच्छा आदि बैराजों से निकल रहे पानी से चौबारी घाट पर रामगंगा 158.90 मीटर पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed