फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हरसिंगार गुटखा गोदाम और ऑफिस पर एसआईबी टीम का छापा

हरसिंगार गुटखा गोदाम और ऑफिस पर एसआईबी टीम का छापा

Thu, 13 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
हरसिंगार गुटखा गोदाम और ऑफिस पर एसआईबी टीम का छापा
हरसिंगार गुटका गोदाम और ऑफिस पर एसआईबी टीम का छापा
विज्ञापन

पुलिस की सुरक्षा के बीच उपायुक्त ने जांचा स्टॉक और अभिलेख
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। वाणिज्य कर विभाग की बरेली स्थित विशेष अनुसंधान शाखा की उपायुक्त नीरा श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को दोपहर पुलिस फोर्स के साथ हरसिंगार ब्रांड गुटका के डीलर राम किशोर गुप्ता के केरूगंज स्थित कार्यालय और बाद में रोजा क्षेत्र स्थित उनके गोदाम पर छापा मारा। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर समेत बिक्री के अन्य अभिलेख लेकर उनकी गहन जांच की और बाद में गोदाम पर उपलब्ध स्टॉक का रजिस्टरों से मिलान किया। इस बीच, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट की क्विक रिस्पांस टीम ने उपायुक्त की कार्यशैली पर ऐतराज किया तो उन्होंने निरीक्षण रोककर व्यापारियों के साथ बैठक करने और उसके बाद ही आगे की कार्यवाही करने की सहमति दे दी।
एसआईबी टीम से व्यापारियों के पहले भी विवाद होते रहे हैं। गत वर्ष उस्मानबाग इलाके के एक आटो पार्ट्स शोरूम पर स्वामी-संचालक की गैर मौजूदगी में उसके बेटे को सभी अभिलेख तत्काल दिखाने को बाध्य किए जाने पर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध किया था। यही वजह रही कि आज एसआईबी की उपायुक्त पुलिस के दो वाहनों और अधीनस्थ स्टाफ के साथ केरूगंज में गुटका व्यवसायी के कार्यालय पर जैसे ही पहुंची, उनके आने की खबर जंगल की आग की तरह शहर के व्यापारियों में फैल गई।
विज्ञापन

कंछल गुट की क्विक रिस्पांस टीम लेकर नगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने केरूगंज जाकर छापा कार्यवाही का यह कहते हुए कड़ा विरोध किया कि व्यापार संगठनों को विश्वास में लिए बगैर जांच पड़ताल नहीं होनी चाहिए और इस बारे में पहले भी विभागीय अधिकारी आश्वस्त कर चुके हैं। उपायुक्त श्रीवास्तव ने व्यापारियों को यह कहकर शांत करने का प्रयास किया कि विभागीय नियमों के अनुसार प्रतिष्ठानों का वार्षिक सर्वे किया जा रहा है और इस कार्यवाही का उद्देश्य व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न करना कतई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय से स्टॉक रजिस्टर और अन्य अभिलेख लेकर उपायुक्त रोजा क्षेत्र में मेजबान होटल के पीछे रेती रोड स्थित गुटका व्यवसायी के गोदाम पर पहुंची और वहां स्टॉक का निरीक्षण किया। इस पर व्यापारी भी वहां पहुंच गए और झूठी शिकायतों को जांच का आधार नहीं बनाने का अनुरोध किया। व्यापारी नेता बाथम ने कहा कि पोर्टल पर शिकायत करने वालों का विभाग आधार नंबर भी हासिल करे, जिससे कि लोग झूठी शिकायतें करने से बचें। उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि विभाग के स्थानीय अधिकारियों और व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद ही भविष्य में शहर के प्रतिष्ठानों का सर्वे किया जाएगा। इस दौरान कंछल गुट के प्रदेश मंत्री नारायण दास अग्रवाल, नगर महामंत्री अमित शर्मा, सुरेंद्र सिंह सेठ, महावीर अग्रवाल, उवैश हसन खां, गोपाल राम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed