{"_id":"59f9c3924f1c1bd1538ba503","slug":"51509540754-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचक के कारण पहले दिन नामाकंन से बचते रहे दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचक के कारण पहले दिन नामाकंन से बचते रहे दावेदार
Updated Wed, 01 Nov 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। पंचक के चलते निकाय चुनाव में अध्यक्ष और सदस्य पद के दावेदार बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करने नहीं पहुंचे। कई संभावित प्रत्याशी तो नामांकन पत्र खरीदने तक से परहेज करते देखे गए।
पुवायां के पंडित पवन मिश्रा ने बताया कि पंचक में कोई भी कार्य शुभ नहीं माना जाता है। एक नवंबर को पंचक चल रहे थे। पंचक दो नवंबर को समाप्त होंगे। निकाय चुनाव के अध्यक्ष और सदस्य पद के तमाम संभावित दावेदार पहले ही पंडित, विद्वानों के यहां चक्कर लगा चुके हैं और नामांकन के लिए शुभ दिन, तिथि और समय का विचार करा चुके हैं। पंचक के कारण पंडितों ने दोवदारों को दो नवंबर और इसके बाद ही नामांकन कराने को कहा था।
पहले दिन नहीं दाखिल हुआ कोई नामांकन
पुवायां। एक नवंबर को खुटार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 10 और सदस्य पद के 17 नामांकन पत्र बिके। पुवायां नगर पालिका अध्यक्ष पद के चार नामांकन पत्र बिक्री हुए। सदस्य पद के दो काउंटरों से कर्मचारी नामांकन पत्र बेचने के बाद बिना सूचना दिए ही चले गए, जिस कारण सदस्य पद के नामांकन पत्रों की बिक्री की सूचना के लिए अधिकारी परेशान दिखे।