फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   43 infected and found in district, total number is 405

जिले में 43 संक्रमित और मिले, कुल संख्या 405 हुई

Tue, 21 Jul 2020 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
43 infected and found in district, total number is 405
शाहजहांपुर। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 43 लोग संक्रमित पांए गए। इनमें शहरी क्षेत्र के 37 और ग्रामीण क्षेत्र के छह संक्रमित शामिल हैं। इस तरह जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 405 हो गई है। इनमें 243 सक्रिय हैं, जबकि 261 ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना अपने पैर पसारता जा रहा है। आम लोग ही नहीं अधिकारी और सरकारी कर्मचारी कोरोना की चपेट में आने लगे हैं। पहले अपर नगर आयुक्त और फिर नगर आयुक्त की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। कई पुलिस वाले और स्वास्थ्य कर्मी कोरोनो की चपेट में आ चुके हैं। शनिवार को 77 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो प्रशासन में हड़कंप मच गया था। सीएमओ कार्यालय से जारी सूची के अनुसार सोमवार को 43 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग देर रात तक संक्रमितों की सूची तैयार करने में लगा रहा।
विज्ञापन

होटल में बने एल-1 प्लस कोविड सेंटर 15 संक्रमित भर्ती
शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने शहर के दो होटलों में एल-1 प्लस कोविड केयर सेंटर बनाए हैं। जहां कोरोना संक्रमित अपने खर्चे पर भर्ती रह सकते हैं। सोमवार को कलक्ट्रेट में आयोजित मीटिंग के दौरान डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि एल-1 प्लस कोविड केयर सेंटर में 15 मरीज पहुंच भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरा का मुख्य बाजार हुआ सील
मीरानपुर कटरा। मुख्य बाजार में आधा दर्जन से अधिक कोरोना संक्रमित मिलने पर प्रशासन ने पूरी बाजार को सील कर दिया है। इसके चलते बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा पसर गया है। बता दें कि मुख्य बाजार में किराना व्यवसाई दो सगे भाई 14 जुलाई को संक्रमित पाए गए थे, जिसके चलते प्रशासन ने आधा मेन बाजार बैरियर लगाकर सील कर दिया था। इसके बाद इसी परिवार के चार अन्य सदस्यों के पॉजिटिव मिल जाने से मुख्य बाजार पूरी तरह सील कर दिया गया है। मुख्य बाजार सील हो जाने से बाजार में सन्नाटा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed