फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   शालिग्राम-तुलसी विवाह पर निकली शोभायात्रा 

शालिग्राम-तुलसी विवाह पर निकली शोभायात्रा 

Fri, 23 Nov 2018 11:55 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
शालिग्राम-तुलसी विवाह पर निकली शोभायात्रा 
शाहजहांपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को कृष्णानगर मंदिर में भगवान शालिग्राम और तुलसी का विवाह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। रात में शालिग्राम और तुलसी जी के साथ ही सात कन्याओं का विवाह भी मंदिर प्रबंध समिति की ओर से कराया गया।
विज्ञापन

कृष्णानगर मंदिर से दोपहर बाद बैंडबाजे और आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वर पक्ष जिम्मेदारी अनिल कक्कड़ और सुनीता कक्कड़ ने तथा कन्या पक्ष का दायित्व मनमोहन अरोरा और कुसुम अरोरा ने निभाया। फूलों से सजे रथ पर लड्डू गोपाल विराजमान कराए गए। राधे-राधे, जयश्री राधे संकीर्तन करती महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने नाचते-गाते खूब आनंद उठाया। शोभायात्रा में देव स्वरूपों की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। बारातियों का जलपान कराकर स्वागत किया गया। महिलाओं ने मंदिर परिसर में जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन

देर रात मंदिर पुजारी पंडित अखिलेश शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराया। इसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद छका। आयोजन में मंदिर प्रधान सुशील नारंग, उप प्रधान हरीश बजाज, कमलेश सचदेवा, दुर्गा अरोरा, कांता तनेजा, सीमा बजाज, सीता माता आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात कन्याओं के हाथ हुए पीले
तुलसी-शालिग्राम विवाहोत्सव में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सात कन्याओं का विवाह भी कराया गया। सभी को मंदिर समिति की ओर से बेड, कंबल, गद्दे, वस्त्र, घरेलू सामान उपहार स्वरूप भेंट किया गया। इस अवसर पर अहमदपुर रेती निवासी रामशंकर की पुत्री सलोनी संग हरदोई निवासी कृष्ण मुरारी के पुत्र दयानंद, बदायूं निवासी विश्वनाथ की पुत्री नंदिनी का विवाह चमकनी गाड़ीपुरा निवासी बंटी, बहादुरपुरा निवासी रामपाल की पुत्री संगीता का विवाह बिजलीपुरा निवासी काशीराम के पुत्र सरनाम के साथ, ख्वाजा फिरोज निवासी अवधेश दीक्षित की पुत्री राधिका दीक्षित का विवाह बाबूजई निवासी श्याम बिहारी अवस्थी के पुत्र विवेक कुमार के साथ, तारीन टिकली निवासी राजेंद्र कश्यप की पुत्री मुस्कान का विवाह जलालनगर निवासी पंकज कश्यप के साथ, हरदोई निवासी महेश की पुत्री सोनम का विवाह महेश कश्यप के बेटे शिवम के साथ, चमकनी करबला निवासी सुरेंद्र पाल की पुत्री राखी का विवाह घाटबोझ निवासी शिव कुमार सिंह के पुत्र सोनू सिंह के साथ हुआ। विवाह में श्री राधा संकीर्तन मंडल कृष्णानगर प्रबंध समिति से जुड़े प्रेम नारंग, जगदीश गोगिया, अरुण दीक्षित, सत्येंद्र गुप्ता, ममता सचदेवा, भागवंती आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed