फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   भाजपाइयों ने थाने का किया घेराव, धरने पर बैठे नेता

भाजपाइयों ने थाने का किया घेराव, धरने पर बैठे नेता

Wed, 12 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने थाने का किया घेराव, धरने पर बैठे नेता
भाजपाइयों ने थाने का किया घेराव, धरने पर बैठे नेता
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण के आरोपियों को छोड़े जाने पर भड़का गुस्सा
मामला दो संप्रदायों का होने से पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूले
एसडीएम, सीओ से भाजपा नेता की हुई नोकझोंक, मांगा तीन दिन का समय
कई थानों का पहुंचा पुलिस फोर्स, बमुश्किल संभाली स्थिति
फोटो-33
अमर उजाला ब्यूूरो
कलान (शाहजहांपुर)। किशोरी का अपहरण करने के आरोपियों को थाने से बिना कार्रवाई के छोड़ देने पर भाजपाइयों का गुस्सा भड़क गया। पीड़ित परिवार की मदद में आए भाजपा नेता मनोज कश्यप कार्यकर्ताओं के साथ थाने में ही धरने पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ शिव प्रसाद दुबे से भाजपा नेता की नोंकझोंक हो गई। तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी और किशोरी की बरामदगी के आश्वासन पर भाजपाई शांत हुए।

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 17 वर्षीय बेटी एक तांत्रिक राशिद हकीम के यहां पांच हजार रुपये प्रतिमाह पर काम करती थी। राशिद किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। राशिद हकीम बदायूं के थाना सहसवान के गांव चमनपुर का रहने वाला है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर राशिद हकीम, सगीर उर्फ सिपाही महफूज, इबादत, सानू ,जावेद अख्तर, चांद बेगम उर्फ इस्ताक के खिलाफ अपहरण व एससी एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। थानाध्यक्ष कलान ने अभियुक्त जमील अख्तर, सगीर अख्तर को थाने में बैठाने बाद छोड़ दिया। भाजपा नेता ने कहा एससी एसटी एक्ट में थाने से जमानत नहीं दी जा सकती है इसके बाद यह मामला दो संप्रदायों का है। इस मामले में सीधे तौर पर लव जेहाद देखा जा सकता है। उन्होंने पुलिस पर मोटा पैसा लेकर अभियुक्तों को छोड़ने का आरोप लगाते हुए तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी करके बरामद लड़की को उसके परिवार के सुपुर्द करने की बात कहते हुए अभियुक्तों का संरक्षण करने वाले सिपाही आमिर हसन व अनादिल हुसैन का स्थानांतरण जनपद से बाहर किए जाने की मांग रखी। धरने के दौरान नारेबाजी करने पर एसडीएम व सीओ से भाजपा नेता की कई बार हॉट टाक हुई। धरना प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आश्वासन दिया की लड़की तीन दिन में बरामद कर ली जाएगी। साथ ही अभियुक्तों को जेल भेजा जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में थाना मिर्जापुर, थाना परौर के अलावा सीओ जलालाबाद शिवप्रसाद दुबे, एसडीएम कलान मौजूद रहे। भाजपा नेता ने आश्वासन पर विश्वास जताते हुए कहा कि अगर तीन दिन के अंदर लड़की को बरामद कर उसके परिवार को नहीं सौंपा गया और आरोपियों को जेल नहीं भेजा गया तो वह रोड जाम करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed