{"_id":"594685e24f1c1b22628b4a22","slug":"31497794018-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व योग दिवस पर सपा निकालेगी साइकिल यात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व योग दिवस पर सपा निकालेगी साइकिल यात्राएं
Updated Sun, 18 Jun 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। विश्व योग दिवस पर जहां एक ओर सरकार की मंशा के अनुरूप शहरों-कस्बों में सामूहिक शिविर लगाए जाने की तैयारियां चल रही हैं, वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रांतीय आह्वान पर पर्यावरण साइकिल यात्राएं निकालेंगे। सपा के बिजलीपुरा स्थित कार्यालय में रविवार को हुई विशेष बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने साइकिल यात्राआेें के लिए विधानसभा क्षेत्र वार प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए।
इसके तहत कटरा विधानसभा क्षेत्र के लिए सैयद रिजवान अहमद प्रभारी एवं दफेदार सिंह यादव सह प्रभारी बनाए गए। इसी तरह जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में मुनीश परिहार व केपी सिंह यादव, तिलहर में गायत्री वर्मा व अजफर अली खां, पुवायां में डॉ. नवनीत यादव व गोपाल अगिभनहोत्री, नगर विधानसभा क्षेत्र में आफाक अली खां व राजेंद्र यादव और ददरौल विधानसभा क्षेत्र में प्रदीप पांडेय व सुखवीर सिंह यादव क्रमश: प्रभारी और सह प्रभारी नामित हुए।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि मानव को स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम, योगासन, मार्निंग वॉक, साइकिलिंग आदि से काफी लाभ होता है। साइकिल चलाने से दिल-दिमाग दुरुस्त रहने के साथ पर्यावरण भी शुद्ध रहता है। जनमानस को पर्यावरण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को सुबह छह बजे पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्रों में साइकिल यात्राएं निकालकर जन सामान्य को जागरुक करेंगे।
विज्ञापन
बैठक में शिक्षक विधायक संजय मिश्रा, जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, सपा महिला ससभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा, आफाक अली खां, रेनू मिश्रा, पंकज वर्मा सराफ, अनुज यादव आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर बृज बहादुर कश्यप, अवधेश पाल, जीशान खां, ओम गुप्ता, संजीव वर्मा, हिमांशु बाजपेयी, अंकित सक्सेना, सूरज कठेरिया, दीपक मिश्रा, मनोज यादव, अफसर अली खां आदि मौजूद रहे।