फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   2347 candidates appeared in B.Ed entrance exam, 378 remain absent

बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 2347 परीक्षार्थी, 378 रहे अनुपस्थित

Mon, 10 Aug 2020 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
2347 candidates appeared in B.Ed entrance exam, 378 remain absent
शाहजहांपुर। बीएड प्रवेश परीक्षा सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा में 2725 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2347 ही शामिल हुए। 378 अनुपस्थित रहे। डीएम-एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का लगातार भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर जिला कोषागार में रखवा दिया गया।
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए एसएस कॉलेज, जीएफ कॉलेज, आर्य महिला महाविद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज और ओसीएफ इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न दो से पांच बजे तक हुई। कोरोना के मद्देनजर सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों और कक्ष निरीक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई। गेट पर सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई थी। दोनों पालियों में परीक्षा से पूर्व परीक्षा कक्षों को भी सैनिटाइज कराया गया। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। महिला-पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी केंद्रों पर लगाई गई थी। पेपर छूटने के समय परीक्षार्थियों को सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए केंद्रों के बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

परीक्षा के नोडल समन्वयक डॉ. अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि एसएस कॉलेज, जीएफ कॉलेज, आर्य महिला महाविद्यालय, इस्लामिया इंटर कॉलेज केंद्र पर 500-500 तथा ओसीएफ इंटर कॉलेज में 450 और राजकीय इंटर कॉलेज में 275 परीक्षार्थी आवंटित किए गए थे। परीक्षा के नोडल समन्वयक डॉ. मिश्र के साथ उनकी सहायक राजकीय महाविद्यालय तिलहर की प्राचार्य डॉ. शहला नुसरत किदवई के अलावा डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी एस आनंद, एडीएम प्रशासन राम सेवक द्विवेदी, डीआईओएस शौकीन सिंह यादव, बीएसए राकेश कुमार, सीओ सिटी प्रवीण कुमार, एसडीएम सदर सुुरेंद्र सिंह आदि अधिकारियों ने दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों का लगातार भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed