{"_id":"6aaee719ce722d94d803e621","slug":"motorcyclist-uncle-and-two-nieces-injured-after-being-hit-by-a-pickup-truck-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-185102-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार चाचा और दो भतीजियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार चाचा और दो भतीजियां घायल
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। मैलानी रोड पर गैस एजेंसी के पास बाइक में पीछे से पिकअप की टक्कर लगने से पीलीभीत के थाना घुंघचाई के गांव सिकरहनिया निवासी बबलू कुमार और उनकी भतीजियां पुवायां के मोहल्ला कसभरा निवासी छाया और काजल घायल हो गईं।
बबलू दोनों भतीजियों के साथ बाइक से खुटार के एक धर्मस्थल पर जा रहे थे। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित भाग गया। हादसे की जानकारी पाकर छाया और काजल के परिजन भी खुटार पहुंचे। बबलू हेलमेट नहीं लगाए थे। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
बोलेरो कार पलटने से चालक घायल
पुवायां। पुवायां मोहम्मदी रोड पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे गांव इटौली गांव के पास बोलेरो कार पलट जाने से चालक दीपक घायल हो गए। उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रात में लोगों ने बोलेरो को पलटा देख पुलिस को सूचना दी।
बोलेरो पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ था। पुलिस के पहुंचने पर चालक दीपक को निकाला गया। चालक ने बताया कि बोलेरो मंडी समिति पुवायां में किराये पर लगी है। वह मंडी सचिव अजय कुमार को छोड़ने मैगलगंज गया था। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद