फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गणपति बप्पा मोरया: शान से निकले मठिया और चौक के राजा

गणपति बप्पा मोरया: शान से निकले मठिया और चौक के राजा

Thu, 13 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
गणपति बप्पा मोरया: शान से निकले मठिया और चौक के राजा
फोटो 6, 7, 9
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया: शान से विराजे मठिया और चौक के राजा
खिरनीबाग में भी सजा गणेश पंडाल, गजानन की प्रतिमा स्थापित
नौ दिन चलेगा गणेश महोत्सव, 21 को होगा प्रतिमा विसर्जन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। महानगर के चौक, खिरनीबाग, मठिया इलाके गजानन की भक्ति में डूब गए हैं। बृहस्पतिवार को चौक, सीता की मठिया, खिरनी बाग, सदर बाजार गजानन की सवारी धूमधाम से निकाली गई। गणेश पंडालों में विघ्न विनाशक की प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही नौ दिन चलने वाला गणेश महोत्सव शुरू हो गया है। लोगों ने अपने घरों में भी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की है। खासकर मराठा परिवारों में गणेश महोत्सव को लेकर उत्साह है। गणेश पंडालों में गजानन की प्रतिमाएं स्थापना से पहले जगह-जगह शोभा यात्राएं निकाली गईं।
गणेश चतुर्थी के मौके पर स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय में गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्रा ने कहा कि जो भी कार्य भगवान गणेश के नाम के साथ शुरू किया जाता है वह काम बिना किसी विघ्न के संपन्न होता है। डॉ. आलोक मिश्रा ने गणेश महोत्सव के इतिहास के बारे में बताया। गणेश पैलेश शर्मा जी का डेरा चौक सीता की मठिया स्थित गणेश पंडाल में भी धूमधाम से गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। शुक्रवार को शिव विवाह का आयोजन किया जाएगा। 18 सितंबर को छप्पन भोग लगाए जाएंगे। 20 को हवन के बाद भंडारा होगा और 21 को गणेश प्रतिमाओं का खन्नौत नदी में विसर्जन किया जाएगा। खिरनीबाग स्थित लाला रामचरन लाल धर्मशाला स्थित गणेश पंडाल में मराठा गणेश सेवा मंडल ने शाहजहांपुर के महाराजा नाम से श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना की।
विज्ञापन

इधर, कोतवाली क्षेत्र में चौक के राजा नाम से क्षत्रिय धर्मशाला में मराठा मंडल की ओर से श्रीगणेश पंडाल सजाया गया। यहां महिला और पुरुषों ने गणपति बप्पा को मोदक का भोग लगाकर आरती उतारी। शहर में आधा दर्जन से ज्यादा गणेश पंडाल सजाए गए हैं। घरों में भी गजानन की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजन शुरू किया गया है। मराठा समाज का मुख्य पर्व गणेश महोत्सव अब काफी विस्तार ले रहा है। मराठा समुदाय के साथ आम लोगों में भी गणेश महोत्सव को लेकर काफी उत्साह है। लोगों ने घरों में नन्हे गजानन के रूप में प्रतिमाएं स्थापित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed