फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अब हर आम-ओ-खास पर रहेगी वेब कैमरे की नजर

अब हर आम-ओ-खास पर रहेगी वेब कैमरे की नजर

Tue, 12 Mar 2019 07:58 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
अब हर आम-ओ-खास पर रहेगी वेब कैमरे की नजर
शाहजहांपुर। महानगर में अब हर खास-ओ-आम व्यक्ति वेब कैमरों की निगेहबानी में रहेगा। नगर निगम ने 60 लाख रुपये की लागत से निगरानी का ऑन लाइन सिस्टम विकसित किया है। डीएम, एसपी, नगर आयुक्त कार्यालय में इसके लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। एक कंट्रोल रूम पुलिस लाइंस में भी रहेगा। नया सिस्टम विकसित होने के साथ ही पुराने सिस्टम को भी चालू किया गया है। सभी वेब कैमरे अगले दो दिन के भीतर रनिंग में काम करने लगेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम ने महानगर में 60 लाख रुपये की लागत से वेब निगरानी सिस्टम विकसित किया है। महानगर के 26 चौराहों और तिराहों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर वेब कैमरे लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। पहले से 20 स्थानों पर लगे वेब कैमरों को भी दुरुस्त कर लिया गया है। कुल 46 स्थान वेब कैमरों की निगरानी में आ गए हैं। चौराहे पर चार और तिराहे पर तीन कैमरे लगाए गए हैं। कैमरे पूरी तरह से रनिंग में रहें, किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसके लिए कार्यदायी संस्था को तीन साल तक रख-रखाब भी करना होगा। शहर के हर प्रमुख, सार्वजनिक स्थान पर लोगों की गतिविधियों पर वेब कैमरों के जरिए लाइव निगरानी रखी जा सकेगी। डीएम, एसपी, नगर आयुक्त के साथ पुलिस लाइंस में भी कंट्रोल रूम बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन


जीओ, वोडाफोन और आइडिया का इंटरनेट
वेब कैमरे पूरी तरह से रनिंग में रहें, किसी तरह की इंटरनेट समस्या न हो इसका भी पूरा ध्यान रखा गया है। कुल 46 स्थानों पर लगे कैमरों में इंटरनेट सिग्नल की उपलब्धता के हिसाब से जियो, वोडाफोन और आइडिया के कनेक्शन से जोड़ा गया है। बंद पड़े 20 स्थानों के वेब कैमरों को भी चालू कर लिया गया है। अधिकारियों का दावा है कि वेब कैमरों में इंटरनेट सिग्नल न मिलने की कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन तक सुरक्षित रहेगी वीडियो रिकार्डिंग
सभी स्थानों पर लगाए गए वेब कैमरे अत्याधुनिक हैं। पिक्चर क्वालिटी का पूरा ध्यान रखा गया है। कंट्रोल रूम में कैमरों के जरिए पिक्चर का लाइन प्रसारण होगा। इसके अलावा कैमरों में लगाई गई डाटा चिप में तीन दिन की रिकार्डिंग सुरक्षित रहेगी। कैमरों के जरिए आपराधिक तत्वों पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी। अगर कहीं पर कोई आपराधिक घटना होती है तो डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम तुरंत ही संबंधित थाने के लिए वायरलेस मैसेज भेजेगा। कैमरों के जरिए अपराधियों की धर-पकड़ आसान हो जाएगी।

महानगर के सभी प्रमुख चौराहे, तिराहे और सार्वजनिक स्थल वेब कैमरों की नजर में आ गए हैं। कैमरे लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। डीएम, एसपी कार्यालय के साथ पुलिस लाइंस में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। एक कंट्रोल रूम नगर निगम कार्यालय में भी होगा। कैमरों के जरिए पूरे महानगर की निगरानी आसान हो जाएगी।

विद्या शंकर सिंह, नगर आयुक्त

सिटी मजिस्ट्रेट ने देखा जुलूस रूट, कैमरों की पड़ताल की
शाहजहांपुर। सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार ने मंगलवार को महानगर में होली पर निकाले जाने वाले लाट साहब जुलूस के रूट का मुआयना किया। उन्होंने जुलूस रूट में लगे सीसी टीवी कैमरों को देखा। कुछ कैमरे खराब मिलने पर इनको तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। जुलूस रूट पर फुटपाट पर पड़े ईंटा-पत्थर भी उन्होंने हटवाए। इस दौरान कुछ स्थानों पर लगी प्रचार सामग्री को भी हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed