Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Notice to five agencies for laxity in construction work

Shahjahanpur News: निर्माण कार्य में ढिलाई पर पांच एजेंसियों को नोटिस

Wed, 04 Nov 2026 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Notice to five agencies for laxity in construction work
शाहजहांपुर। नगर निगम क्षेत्र में सड़कों के निर्माण में धीमी प्रगति पर नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने पांच एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह में संतोषजनक जवाब और कार्य में सुधार नहीं होने पर संबंधित फर्मों को ब्लैक लिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम के निर्माण कार्यों की समीक्षा हुई थी। इसमें कई कार्यों की प्रगति धीमी मिली। इसके बाद नगर आयुक्त ने कार्रवाई करते हुए पांच एजेंसियों को नोटिस जारी किए। नगर निगम क्षेत्र में 52 सीसी सड़कों का निर्माण चल रहा है। इनमें अब तक पांच सड़कें पूरी हुई हैं, जबकि 40 का काम धीमी गति से चल रहा है। छह सड़कें करीब 90 फीसदी पूरी हो चुकी हैं। वहीं, 41 हॉट मिक्स सड़कों में छह पर निर्माण चल रहा है। कुछ सड़कों पर अतिक्रमण के कारण काम प्रभावित है, लेकिन जिन सड़कों पर कोई बाधा नहीं है, वहां भी धीमी गति से काम होने पर एजेंसियों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

--
सड़कों के निर्माण में देरी करने वाली पांच फर्मों को चिह्नित कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एक सप्ताह में स्पष्ट जवाब और सुधार नहीं होने पर संबंधित एजेंसियों को ब्लैक लिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed