{"_id":"6aea45d1505528b57a06cf90","slug":"prices-of-firecrackers-have-risen-by-up-to-20-percent-shopping-has-begun-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-189134-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पटाखों के दाम 20 फीसदी तक बढ़े, खरीदारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पटाखों के दाम 20 फीसदी तक बढ़े, खरीदारी शुरू
विज्ञापन
रोजा क्षेत्र में थोक की पटाखा दुकान से खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
शाहजहांपुर। दीपावली की दस्तक के साथ ही पटाखों के बाजार में खरीदारी शुरू हो गई है। इस बार आतिशबाजी के दाम में करीब 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। थोक विक्रेताओं के अनुसार पश्चिमी देशों में युद्ध के चलते केमिकल महंगे होने का असर पटाखों की कीमतों पर पड़ा है। इसके बावजूद फुटकर विक्रेता और ग्राहक थोक बाजार से खरीदारी कर रहे हैं।
दीपावली से करीब तीन दिन पहले फुटकर बाजार सजने की उम्मीद है। बाजार में 120 और 240 शॉट वाले पटाखों के अलावा अनार, चकरी, हथौड़ा, तलवार समेत कई तरह की आतिशबाजी उपलब्ध है। इस बार तेज आवाज वाले पटाखों की अपेक्षा ईको फ्रेंडली और कम आवाज वाले पटाखों की मांग अधिक है। अभिभावक भी बच्चों की पसंद को ध्यान में रखकर आतिशबाजी खरीद रहे हैं।
थोक विक्रेता अमन गुप्ता ने बताया कि इस बार पटाखों के दाम में 20 फीसदी तक वृद्धि हुई है। त्योहार नजदीक आने पर फुटकर बाजार में कीमतों में और अंतर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
फुटकर विक्रेता थोक बाजार के अलावा शिवाकाशी आदि स्थानों से भी पटाखे खरीदकर ला रहे हैं। विक्रेताओं के अनुसार अभी प्रशासन की ओर से कीमतों की निगरानी के लिए कोई टीम नहीं लगाई गई है।