फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा आज,685 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा आज,685 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Sat, 28 Oct 2017 07:06 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा आज,685 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
शाहजहांपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2017 रविवार को जिला अस्पताल के निकट स्थित एसएस महाविद्यालय (मुमुक्ष आश्रम) में होगी। शनिवार को परीक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। परीक्षार्थियों का कॉलेज में प्रवेश मुख्य गेट से सुबह 9:30 बजे से होगा। परीक्षा सुबह 10 से 11:30 बजे तक होगी। परीक्षा प्रश्नपत्र एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार व एसडीएम सदर रामजी मिश्रा की देखरेख में खोले जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को एसएस महाविद्यालय में परीक्षा तैयारियों को लेकर हुई बैठक में प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्रा ने परीक्षा प्रभारी डॉ. एसपी डबराल और सह परीक्षा प्रभारी डॉ. राम निवास गुप्ता के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित की जाने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में नवीं और दसवीं और 11 वीं-12 वीं के विद्यार्थियों के अलग-अलग कैटेगरी में छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। प्राचार्य ने बताया कि परीक्षार्थियों को कॉलेज गेट से इंट्री करनी होगी। यहां पर लगे सूचना पट पर अनुक्रमांक के अनुसार अपना कक्ष संख्या देख कर उसमें निर्धारित स्थान पर बैठे। यदि किसी परीक्षार्थी को रूम खोजने में कठिनाई हो तो वह संबंधित स्टाफ से जानकारी कर ले।
विज्ञापन

एडमिट कार्ड में दिक्कत हो पहले आए
सभी विद्यार्थियों को उनकी ईमेल पर प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं। छात्र-छात्राएं ईमेल से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर 9:15 बजे पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड में कोई दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर समय से पहले आ जाए, जिससे कागजात सही होने पर उन्हें भी परीक्षा में शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दृष्टिहीन लेकर आएं राइटर
जिन सेंटरों में दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फॉर्म भरे हैं, वे अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed