फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   17 Cases of Liquor Stolen After Shop Lock Broken in Raswan Kalan

Shahjahanpur News: रसवां कलां में दुकान का ताला तोड़कर 17 पेटी शराब चोरी

Sat, 30 May 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
17 Cases of Liquor Stolen After Shop Lock Broken in Raswan Kalan
खुटार। गांव रसवां कलां में देशी शराब की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने 17 पेटी देशी शराब चोरी कर ली। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला बगियानाथ निवासी अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि गांव रसवां कलां में उनके नाम देशी शराब की दुकान है। दुकान पर पीलीभीत के कस्बा सेहरामऊ उत्तरी के गांव कुर्रैया निवासी भूपेंद्र सेल्समैन है। भूपेंद्र वर्तमान में रसवां कलां में ही रहते हैं। बृहस्पतिवार रात सेल्समैन दुकान बंद कर चला गया।

रात में किसी समय चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर 17 पेटी शराब चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चल सका। इसके बाद सेल्समैन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दुकान पर पहुंचकर चोरी की जानकारी ली। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुभाषचंद्र ने बताया कि चोरी के मामले में पुलिस ने मौका मुआयना किया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed