फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   1610 2:10 Anganbadi centers Million children have weight

1610 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 2.10 लाख बच्चों का लिया वजन

Mon, 07 Sep 2015 11:59 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 07 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
1610 2:10 Anganbadi centers Million children have weight
बच्चों और किशोरियों में कुपोषण मिटाने के लिए चलाए जा रहे राज्य पोषण मिशन की प्रगति जांचने के लिए सोमवार को शहर समेत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन दिवस मनाया गया। इस मौके पर पहले चरण में जिले के 1610 आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगभग 2.10 लाख बच्चों का वजन लिया गया। इस बीच, डीएम शुभ्रा सक्सेना ने भावलखेड़ा ब्लॉक के कई गांवों के केंद्रों का दौरा करके वजन दिवस की प्रगति जांची और अधीनस्थों को बच्चों का वजन सही तरीके से लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने राज्य पोषण मिशन के तहत गोद लिए गए गांव रौसर कोठी और चौढ़ेरा जाकर बच्चों का वजन लिए जाने का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि वजन के आधार पर बच्चे जिस श्रेणी में आ रहे हों, उनका रजिस्टरों पर सही तरीके से चिन्हांकन कराएं। दनियापुर में निरीक्षण के दौरान डीएम ने देखा कि वजन मशीन समतल स्थान पर नहीं रखे जाने से बच्चों की तोल में गड़बड़ी हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने मशीन समतल जगह पर रखवाकर दोबारा बच्चों की तोल कराई और वजन में अंतर मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही केंद्र पर मौजूद सुपरवाइजर, सीडीपीओ और आंगनबाड़ी कार्यकत्री को दोबारा वजन लेने के निर्देश दिए। डीएम ने अंगीकृत गांव सिसौआ जाकर वहां भी वजन दिवस की प्रगति जांची। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि जो बच्चे वजन लेने से रह गए हैं, उनका वजन दूसरे चरण में दस सितंबर को अनिवार्य रूप से कराएं। इस दौरान डीडीओ पीपी त्रिपाठी, डीपीओ धर्मेंद्र मिश्रा, तहसीलदार सदर ओंकार नाथ वर्मा आदि अधिकारी विभिन्न केंद्रों के भ्रमण पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वजन दिवस की ब्लॉक वार उपलब्धि: एक नजर
-------------------------------
ब्लॉक व क्षेत्र       आंगनबाड़ी केंद्र       पंजीकृत बच्चे
0 नगर क्षेत्र           304                 36210
0 कांट               171                 18931
0 भावलखेड़ा         234                37560
0 ददरौल             149                24357
0 मदनापुर            216                18987
0 जलालाबाद         177                27810
0 मिर्जापुर             154                16742  
0 कलान              205                23785


दस को इन स्थानों पर मनाया जाएगा वजन दिवस
वजन दिवस के दूसरे चरण में दस सितंबर को सुबह आठ बजे से विकास खंड निगोही निगोही, तिलहर, खुदागंज, खुटार, पुवायां, सिंधौली और बंडा के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों का वजन मापा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed