फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   16 conductors with low duty hours warned; services of seven terminated.

Shahjahanpur News: कम ड्यूटी करने वाले 16 परिचालकों को चेतावनी, सात की सेवा समाप्त

Sun, 30 Aug 2026 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
16 conductors with low duty hours warned; services of seven terminated.
शाहजहांपुर। परिवहन निगम ने लगातार कम ड्यूटी करने और बिना सूचना लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले संविदा व आउटसोर्स परिचालकों पर कार्रवाई की है। डिपो प्रबंधन ने 16 परिचालकों को अंतिम चेतावनी जारी कर तीन दिन के भीतर ड्यूटी पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। वहीं, लगातार गैरहाजिर रहने वाले सात परिचालकों की सेवा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन

एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि वरिष्ठ केंद्र प्रभारी और समयपाल परिचालक संवर्ग की रिपोर्ट में डिपो के कुछ संविदा व आउटसोर्स परिचालकों के पिछले छह माह में बेहद कम अथवा शून्य दिवस ड्यूटी करने की बात सामने आई है। कुछ परिचालकों ने अनुपस्थिति की सूचना समयपाल या अधिकारियों को भी नहीं दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई परिचालक अनुबंध सूची में बने रहने के लिए महीने में कुछ दिन ही ड्यूटी कर रहे थे। इससे बसों के संचालन और यात्रियों की सुविधा पर असर पड़ रहा था। रिपोर्ट के आधार पर 16 परिचालकों को अंतिम चेतावनी देकर तीन दिन के अंदर ड्यूटी ज्वॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम ने बताया कि चेतावनी के बाद भी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होने वाले परिचालकों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। लगातार गैरहाजिर रहने वाले सात परिचालकों की सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed