फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   आबादी में शराब दुकान खुलने पर लोग भड़के, प्रदर्शन-हंगामा

आबादी में शराब दुकान खुलने पर लोग भड़के, प्रदर्शन-हंगामा

Fri, 31 May 2019 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
आबादी में शराब दुकान खुलने पर लोग भड़के, प्रदर्शन-हंगामा
शाहजहांपुर। एक ओर प्रदेश में जहरीली शराब से हो रहीं मौतों पर हंगामा मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर सदर बाजार कोतवाली के मोहल्ला गदियाना में शहवाजनगर रोड पर रातों-रात देशी शराब की दुकान खोल दी गई। बृहस्पतिवार सुबह यहां लोगों को खोखा रखा मिला। दोपहर होते-होते यहां लाल परी की बिक्री होने लगी। लोगों को जब इस बारे में पता लगा तो गुस्सा भड़क गया। कई दर्जन गुस्साए लोगों ने आबकारी विभाग, जिला प्रशासन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया और दुकान से शराब की पेटियां भी निकाल कर फेंक दीं।
विज्ञापन

निगोही रोड पर मोहल्ला गदियाना काफी व्यस्त इलाका है। इस घनी बस्ती में शराब की दुकान नहीं थी। तीन दिन पहले ही आबकारी विभाग ने देशी शराब दुकान का लाइसेंस जारी किया था। लाइसेंस धारक की पक्की दुकान नहीं होने पर उसने दो दिन पहले यहां शहबाज नगर रोड पर खोखा रखवा लिया। रात में खोखे को देशी शराब की पेटियों से भर दिया गया। बृहस्पतिवार दोपहर राजेश नाम के युवक को खोखे पर बैठकर लाल परी ब्रांड की देशी शराब बेचते देखा तो लोगों का गुस्सा भड़क गया। दर्जनों महिला-पुरुष घनी बस्ती में देशी शराब खुलवाने पर प्रशासन और आबकारी विभाग के विरोध में आ गए। उग्र प्रदर्शन करते हुए देशी शराब की पेटियां दुकान से उठाकर फेंक दीं। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने शराब दुकान बंद करवाकर बमुश्किल विवाद शांत कराया।
विज्ञापन


लाइसेंस धारक ने न चौहद्दी बताई, न सत्यापन कराया
शाहजहांपुर। नियम है कि शराब की दुकान के पास कोई धार्मिक स्थल, स्कूल, कॉलेज, हाईवे नहीं होना चाहिए। कायदे से शराब दुकान खोलने से पहले लाइसेंस धारक को उसकी चौहद्दी की पूरी जानकारी आबकारी विभाग को देनी होती है। आबकारी विभाग इस चौहद्दी का सत्यापन कराता है। सब कुछ मानक के अनुरूप होने पर ही दुकान पर शराब बिक्री की अनुमति दी जाती है। शहबाज नगर मोड़ पर खोली गई शराब की दुकान की चौहद्दी आबकारी विभाग को नहीं दी गई है। इसका अब तक सत्यापन भी नहीं हुआ है। उससे पहले ही यहां लाल परी की बिक्री शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ला गदियाना में शहबाज नगर रोड पर देशी शराब की दुकान का लाइसेंस तीन-चार दिन पहले ही जारी किया गया है। लाइसेंस धारक की ओर से अभी चौहद्दी नहीं दी गई है। इसका सत्यापन भी नहीं हो सका है। मामले की जांच कराई जाएगी। अगर दुकान मानक के अनुरूप नहीं है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- जितेंद्र सिंह, आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed