फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   प्रमुख सचिव ने छात्राओं से सुना पहाड़ा, पौधरोपण में शिथिलता पर बरसीं

प्रमुख सचिव ने छात्राओं से सुना पहाड़ा, पौधरोपण में शिथिलता पर बरसीं

Thu, 13 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने छात्राओं से सुना पहाड़ा, पौधरोपण में शिथिलता पर बरसीं
फोटो 13 में।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने छात्राओं से सुना पहाड़ा, पौधरोपण मेें शिथिलता पर बरसीं
विकास खंड भावलखेड़ा के जमुका गांव में विकास कार्यों की जांची प्रगति
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। प्रदेश शासन की प्रमुख सचिव (वाह्य सहायतित परियोजना) एवं जिले की नोडल अफसर डिंपल वर्मा ने बृहस्पतिवार को विकास खंड भावलखेड़ा की ग्राम पंचायत जमुका का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न योजनाओं के तहत कराए गए विकास कार्यों की प्रगति जांची। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से पहाड़ा सुनकर उनका शैक्षिक ज्ञान परखा और पर्याप्त पौधरोपण नहीं कराने पर नाराजगी व्यक्त की।
प्रमुख सचिव ने खराब चार हैंडपंप तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। आवास व शौचालय की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी को पात्रता जांचकर उचित कार्यवाही करने निर्देश दिए। साथ ही नेत्र परीक्षण के लिए सीएमओ डॉ. आरपी रावत को गांव में कैंप लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


फोटो 14 में।
रोजा थाना का प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण
रोजा। जमुका से लौटकर प्रमुख सचिव ने स्थानीय थाना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संपूर्ण समाधान थाना दिवस, आईजीआरएस, शिकायत रजिस्टर, शस्त्र रजिस्टर, रजिस्टर नंबर आठ, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, आर्डर बुक, त्योहार रजिस्टर, माल मुकदमा केस रजिस्टर आदि अभिलेख चेक कर उनका रखरखाव सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 15 में।
जिला अस्पताल की आपात सेवाएं हाई अलर्ट पर रखने के निर्देश
शाहजहांपुर। प्रमुख सचिव ने जनपद भ्रमण के दौरान जिला संयुक्त अस्पताल के विभिन्न अनुभागों में जाकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बुखार के प्रकोप को देखते आपातकालीन सेवाएं हाई अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आईसीयू रूम, सीटी स्कैन रूम, शौचालय, पानी की टंकी, अस्पताल की साफ सफाई प्रसूति गृह आदि का निरीक्षण किया।

अस्पताल के विभिन्न वार्डों में बने शौचालय गंदे दिखने पर नोडल अफसर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमएस डॉ. एमपी गंगवार को अस्पताल की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इससे पहले हुई बैठक में डीएम अमृत त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवा सिम्मी चनप्पा, एसडीएम सदर रामजी मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार, सीओ सदर बलदेव सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed